देहरादून पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया के घर गुरुग्राम में चस्पा किया कुर्की का नोटिस

देहरादून: सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने, स्टंट दिखाने और उसके बाद पुलिस को ललकाने के आरोपित यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ कानूनी शिकंजा और तेज हो गया हैं. अब बॉबी घर गुरुग्राम जाकर कैंट कोतवाली पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है. इससे पहले कई नोटिस और फिर उसके बाद फरार बॉबी 25 हज़ार का इनाम घोषित किया जा चुका हैं. इसके बावजूद उसकी धरपकड़ न होने की।सूरत में अब कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई.. बॉबी के खिलाफ देहरादून व दिल्ली में मुकदमा दर्ज है. दिल्ली पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है.

यह भी पढ़ें 👉  वसूली का डंडा : प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सुभारती कॉलेज को ₹87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी..6 वर्षों से 300 छात्रों से पूर्ण शुल्क वसूलने के बावजूद संरचना विहीन संस्थान में रखना पड़ा भारी.....बैंक खाता सीज,संपत्ति कुर्क की भी तैयारी :प्रशासन..

एक माह में पुलिस के सामने पेश न होने पर कुर्की की कार्यवाही होगी

जानकारी के अनुसार बॉबी कटारिया अब भी पुलिस ‌के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी.अभी तक उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं..इंस्पेक्टर कैंट राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 25 हजार का ईनामी बॉबी कटारिया फरार चल रहा है.कई दबिश देने के बावजूद वह हत्थे नहीं चढ़ा. जिसके कारण शनिवार को कोर्ट ने उसके कुर्की के वारंट जारी किया, जिसके बाद बॉबी के आवास गुरुग्राम में कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: अर्न्तराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का दून ने किया पर्दाफ़ाश..IPL मैचों में सट्टा लगाने वाले 09 बुकीज़ गिरफ्तार..दुबई से संचालित सट्टे का कारोबार..गिरफ्तार अभियुक्तों के एकाउंट में करोड़ों का ट्रांजैक्शन..बैंकों खातों को सीज करा मोटी धनराशि फ़्रिज करायी गई..

बता दें कि बीते जुलाई माह को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था.जिसमें वह कैंट कोतवाली के मसूरी किमाड़ी मार्ग में सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था. इस अमर्यादित घटना के बाद बॉबी ने दून पुलिस को कार्रवाई के लिए ललकारा इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जारी हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त 2022 को कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इस मामले में बॉबी कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी कर कैंट थाने में बयान दर्ज करा जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया गया. लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ. ऐसे में फरार बॉबी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया. और कुर्की की कार्रवाई शुरू की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  योग कक्षा:शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ साथ मानसिक शांति और आत्म-संयम भी प्रदान करता है योग- ललित जोशी,CIMS

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें