पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस..उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर अवैध तमंचे/जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार..अभियुक्त सहारनपुर (रामपुर)लूटकांड में भी मुठभेड़ के दौरान हुआ था गिरफ्तार..

अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी,जो पूर्व में उत्तर प्रदेश में लूट की कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम:पुलिस

देहरादून-: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लंबे समय सक्रिय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों पर एक बार दून पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा हैं.. इस बार थाना प्रेमनगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर अमित सैनी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ प्रेम नगर के टोंस ब्रिज इलाके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में लूट,आर्म एक्ट जैसे कई संगीन मामलें पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं.. थाना प्रेम नगर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमित सैनी कुछ समय पहले उतरप्रदेश के सहारनपुर रामपुर में हुई लूट कांड में मुठभेड़ के दौरान 08 लोगों के गैंग में भी गिरफ्तार हुआ था..

यह भी पढ़ें 👉  हाई अलर्ट:दिल्ली विस्फोट के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर..बस/ रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर डॉग स्क्वाड/बीडीएस टीम द्वारा सघन चेकिंग..जनपद की सीमाओं अथवा आंतरिक मार्गो पर प्रत्येक वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग सुनिश्चित…

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर संगीन अपराधियों की धरपकड़ जारी..

थाना प्रेमनगर प्रभारी पीतांबर दत्त भट्ट के मुताबिक एसएसपी ने निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 दिसम्बर 2023 को प्रेमनगर पुलिस द्वारा टोंस ब्रिज से जड़ी बूटी फार्म जाने वाले मार्ग पर सघन चेकिंग की गई.इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था. ऐसे में संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त को मौके से पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315  बोर मय 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए..

यह भी पढ़ें 👉  अदभुत: पहाडो पर ऐसी ठंड, जमने लगा पानी, बहता पानी बना, बर्फ ....देखिये वीडियो

अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि वह सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हैं,और प्रेमनगर क्षेत्र में आता जाता रहता हैं. पूर्व में अभियुक्त का सम्पर्क प्रेमनगर में कॉलेज में पड़ने वाले लड़कों से हुआ था..जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि अभियुक्त आपराधिक पृष्ठभूमि का हैं.. अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि कॉलेज में होने वाले झगड़ो में अपने पक्ष का रौब दिखाने के लिए वह तमंचे को लेकर देहरादून आता रहता हैं. जांच के उपरांत गिरफ्तार बअभियुक्त के खिलाफ थाना प्रेमनगर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती: एसएसपी देहरादून ने शिक्षकों से मारपीट मामलें में दरोगा को किया निलंबित..

गिरफ्तार अभियुक्त..

1- अमित पुत्र जसवीर सैनी निवासी सुहाखेड़ी सरसावा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष..

बरामदगी

 1-  01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें