आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड DGP का यात्रियों को महत्वपूर्ण संदेश,हेलीकॉप्टर सेवा की धोखाधड़ी से बचने के लिए अब केवल अधिकृत IRCTC से ही हेली टिकट बुकिंग होगी: DGP

देहरादून: आगामी 22 अप्रैल 2023 से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देश-विशेष से आने वाले यात्री और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण संदेश दिया है.डीजीपी के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान विगत वर्षों में देखा गया है कि हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर कई फर्जी कंपनियां यात्रियों से बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करती आयी हैं.लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चारधाम यात्रा में हेली सेवा टिकट बुकिंग के लिए मात्र रेलवे की IRCTC को ही अधिकारिक रूप से अधिकृत किया गया है.ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से यात्रियों को बचाया जा सके.DGP ने बताया कि चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा टिकट बुकिंग शनिवार आज 8 अप्रैल 2023 से शुरू हो गई है. इसके लिए IRCTC अधिकारिक वेबसाइट ही पार्टनर है.ऐसे कोई भी यात्री हेली सेवा पाने के लिए सिर्फ IRCTC वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाकर ही हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग कराएं.DGP अशोक कुमार ने देश विदेश यात्री और श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा अधिकृत रेलवे की IRCTC वेबसाइट के अलावा किसी भी अन्य वेबसाइट या कोई और तरीक़े से हेलीकॉप्टर की टिकट बुकिंग न कराए.ताकि हेली सेवा के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  साइबर अपराध के पीड़ितों को अब अपनी होल्ड रकम वापस पाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाकर परेशान नहीं होना पड़ेगा..गृह मंत्रालय के नए MRM पोर्टल पर नागरिक स्वयं घर बैठे दर्ज कर सकेंगे रिफंड रिक्वेस्ट...

22 अप्रैल से 27 अप्रैल को चारों धाम के कपाट खुलेंगे.

बता दें कि इस वर्ष चारधाम यात्रा आगामी 22 अप्रैल 2023 से शुरू हो रही है. सबसे पहले 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के द्वार दर्शन के लिए खुलेंगे.जबकि 25 अप्रैल 2023 को केदारनाथ धाम और 27 अप्रैल 2023 को बद्रीनाथ धाम मन्दिर के कपाट सभी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अपराध व कानून व्यवस्था दुरुस्त करने सहित यातायात प्रबन्धन को लेकर पुलिस DGP ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश… ओवरलोडिंग,शराब पीकर वाहन चलाने और डग्गामारी सहित हाईवे बाधित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें