मुख्यमंत्री सुरक्षाकर्मी मौत मामले में प्रारंभिक जांच उपरांत SSP ने दिया अधिकारिक बयान,बोले मृतक जवान की छुट्टी एडवांस में ही स्वीकृत थी,भ्रामक-अफवाह वाली खबरें न फैलाई जाएं.

देहरादून:उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा घेरे में तैनात कमांडो प्रमोद रावत की मौत मामले में प्रारंभिक जांच के उपरांत देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने आधिकारिक बयान जारी किया है.उन्होंने कहा कि मृतक जवान की छुट्टी एडवांस में भी स्वीकृत कर दी गई थी.ऐसे में छुट्टी न मिलने की वजह से मौत के कारण को जोड़ना पूरी तरह से गलत है.एसएसपी कहा कि जानकारी के अभाव में मौत की वजह को छुट्टी न मिलने से जोड़कर जो भ्रामकता भरी खबरें अफवाह के रूप में फैलाई जा रही है यह सरासर गलत बात हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव प्रथम चरण:  उत्तराखंड में मतदान को लेकर भारी उत्साह..सुबह सवेरे लम्बी-लम्बी कतारों में लग मतदाता वोट डालने पहुँचे..अपना पहला वोट डालने सबसे आगे पहुँची प्रेरणा ने मतदान को लेकर कही ये बात…
बाइट:दलीप सिंह कुँवर,DIG/SSP,देहरादून

हर पहलू की जांच,तथ्यों के आधार पर होगी आगे की विधिक कार्रवाई:SSP

देहरादून एसएसपी ने कहा कि वह स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे थे उनके साथ आलाधिकारी भी मौके पर जांच पड़ताल के लिए आए थे.प्रारंभिक जांच में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का कारण सामने आया है मृतक जवान के गले में गोली लगी है.ऐसे में यह आप हत्या है या कोई दुर्घटना है,इसकी हम गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं. देहरादून एसपी सिटी सरिता डोभाल को जांच की जिम्मेदारी दी गई है. घटना को लेकर विभिन्न पहलुओं पर FSL की टीम के साथ मिलकर पुलिस जांच टीम अपनी कार्रवाई में जुटी है.एसएसपी ने कहा कि मृतक जवान को 16 जून 2023 को छुट्टी पर जाना था जो पहले से स्वीकृत है.वही कुछ भ्रांतियां इस तरह की खबरों के माध्यम से फैलाई जा रही है कि छुट्टी न मिलने के कारण तनाव में आकर जवान ने ऐसा किया यह बात पूरी तरह से गलत हैं. ऐसा कुछ भी नहीं हैं.मामला गंभीर है.ऐसे में इसकी प्राथमिक तौर पर हर पहलू जांच चल रही है. जो भी सच्चाई  सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  शहीद चित्रेश बिष्ट के घर पहुचे CM धामी. सैन्यधाम के लिए ली शहीद के आँगन की मिट्टी..उत्तराखंड में शहीदों के आँगन की पवित्र मिट्टी से बनेगा भव्य सैन्यधाम..
फ़ाइल फोटो .मृतक जवान- प्रमोद रावत..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें