नगर निकाय चुनाव: ऋषिकेश मतगणना स्थल पर भ्रामक सूचना फैलाकर व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास.. अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: पुलिस

देहरादून: नगर निकाय चुनाव ऋषिकेश में आईडीपील मतगणना स्थल पर भ्रामक सूचना फैलाकर अराजकता फैलाने का मामला सामने आया हैं..मामलें की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा ऐसे लोगों को मतगणना स्थल से दूर कर काउंटिंग कार्य को सुचारू किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा :नकली दवाईयों का कारोबार कर मानव जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे अपराधियों पर STF का Operation Fake Pill जारी..नकली दवाई माफियांओं पर 24 घण्टे के अन्दर दूसरी बड़ी कार्यवाही...नकली दवाईयों के कारोबार में लिप्त अवैध फैक्ट्री की गयी सीज..

जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव ऋषिकेश में आईडीपील मतगणना स्थल पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतगणना का कार्य चल रहा है.इसी बीच कुछ व्यक्तियों द्वारा जान बूझकर भ्रामक सूचना फैलाकर व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया.ऐसे में पुलिस टीम द्वारा उक्त लोगों को मतगणना स्थल से दूर किया गया है..वही पुलिस प्रशासन द्वारा हिदायत दी गई हैं जिनके द्वारा भी भ्रामक सूचना फैलाकर अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा उनके विरुद्ध  सख्त कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुकदमें में 01 साल तक थाने ने की गैंगस्टर एक्ट में लापरवाही…SSP अजय सिंह ने संज्ञान लेते ही फ़र्जी डॉक्टर की डिग्री देने वाले सरगनाओं पर लगाई गैंगस्टर एक्ट..अब अवैध अर्जित संपत्ति जल्द होगी ज़ब्त.. अन्य अभियुक्तों पर भी शिकंजा कसेगा !..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें