चुनाव में शांति भंग की आशंका, CM योगी के बहनोई सहित, 8 लोगो का चालान. नोटिस जारी, पुलिस ने की कार्यवाही..

ऋषिकेश:

विधानसभा2022 के चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही उत्तराखंड में आचार संहिता लागू हो गई है.विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है.
जिसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई पूरन पयाल सहित 8 लोगों पर शांति भंग के तहत चालान की कार्रवाई की गई है. सभी लोगों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन द्वारा शांति भंग की चालानी कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट कोटद्वार को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी.
जानकारी के अनुसार, योगी के बहनोई पूरन पयाल पौड़ी जिले के कोठार क्षेत्र में चाय की दुकान चलाते हैं. उत्तराखंड पुलिस को विधानसभा चुनाव में शांति भंग होने का खतरा लगा. लक्ष्मणझूला पुलिस ने 8 लोगों का शांति भंग होने की आशंका में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107-116 के तहत चालान कर दिया है. इनमें से एक पूरन पयाल भी हैं. इसकी रिपोर्ट कोटद्वार एसडीएम को भेजी गई है. एसडीएम ने उन्हें नोटिस जारी करके 25 हजार का एक मुचलका भरने और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों के साथ कोर्ट में पेश होने को कहा है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: SSP देहरादून ने बदले कई चौकी इंचार्ज, लिस्ट जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें