भारत के उप राष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत SSP देहरादून ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस फ़ोर्स को किया ब्रीफ…ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई… उपराष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध…

कार्यक्रम स्थल व वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश..

कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में बिना अनुमति के ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबन्धित…

ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध की जाएगी सख्त करवाई..

देहरादून: आगामी 23 दिसंबर 2023 को भारत के उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की आज एसएसपी देहरादून सहित उच्चाधिकारीयों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई.. ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम के लिए किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्यों के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया.. इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा उत्तराखण्ड द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए इन मुख्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान:उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 पुलिस कर्मियों को SSP दून ने किया सम्मानित..भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये किया प्रेरित..

01: ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल निर्धारित समय से 03 घण्टे पूर्व अपने ड्यूटीस्थल पर पहुंचकर, अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर ले तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चैक कर लिया जाये..

02: कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनो को ही जाने की अनुमति दी जाए..

03: ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल ड्यूटी के दौरान अपने साथ लाठी-डंडा अवश्य रखें.

04: ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस उच्च कोटी के टर्नआउट का पालन करें, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोडा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी..

यह भी पढ़ें 👉  कोबरा गैंग के इंटरनेशनल ड्रग्स सप्लायर को दून पुलिस ने दबोचा..दिल्ली से देहरादून कोकीन परोसने वाला विदेशी तस्कर PASCAl JOHN गिरफ्तार..बड़ी पार्टी में परोसी जानी थी बरामद बेशकीमती कोकीन..गैंग के 06 अभियुक्त अब तक सलाखों के पीछे..

05: सभी अधिनस्थों को निर्देशित किया गया कि वह सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक करते हुए उन्हें ड्यूटी के सम्बन्ध में भली भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल को छोडकर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों. 

06: साथ ही वीआईपी रुट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीआईपी कार्यक्रम से पूर्व ही सम्पूर्ण रुट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर मार्ग में हो रहे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था से संपर्क कर निर्देशित करें..इस बात को भी सुनिश्चित कर लिया जाये कि वीआईपी रुट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: कोर्ट रूम से फाइल चुराता पकड़ा गया वकील..हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल ! ..

07: इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपराष्ट्रपति जी के भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा, इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं होगी. यदि किसी के द्वारा ड्रोन के माध्यम से उक्त कार्यक्रम की कवरेज की जानी हो तो उसे पहले अनुमति लेनी अनिवार्य होगी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें