लोकसभा चुनाव के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का SSP देहरादून ने लिया जायजा…सुरक्षा मानकों के अनुरूप 24×7 CCTV कैमरों की निगरानी के साथ किलेबंद पहरेदारी जैसे समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश..

पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के लिये प्रभावी यातायात प्लॉन तैयार करने के दिये निर्देश..

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत शनिवार SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा रायपुर स्पोर्टस स्टेडियम स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया. सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मतदान प्रक्रिया के उपरान्त सभी 10 विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों के लिये बनाये गये स्ट्रांग रूमों का जायजा लेकर पुख्ता सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया.  इस दौरान स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा एवं परिसर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजदीकी नजर रखने के लिए बनाये गये CCTV वेब कास्टिंग एण्ड मॉनिटरिंग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की पहुंच सुनिश्चित किये जाने के भी कड़े निर्देश दिये. बता दें की आगामी 19 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना हैं.

यह भी पढ़ें 👉  78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कड़वापानी वन कर्मियों ने PM "अमृत सरोवर" स्थान पर झंडा रोहण कर पर्यावरण रखवाली का दिया संदेश …कारबारी ग्रांट वासियों ने भी राष्ट्रीय पर्व में तिरंगा फहरा राष्ट्र एकता- अखंडता पर दिया जोर..
बाईट- अजय सिंह,एसएसपी, देहरादून..

पोलिंग पार्टियों के आवागमन के लिए यातायात प्लान तैयार

वही दूसरी तरफ मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों के जाने व वापस आने के दौरान एक सुदृढ यातायात प्लान तैयार करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को एसएसपी ने निर्देशित किया. ताकि पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो और पार्टियां का सुचारू रूप से आवागमन सुनिश्चित किया जा सके.एसएसपी देहरादून द्वारा निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम नोडल अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून भी साथ रहें..

यह भी पढ़ें 👉  डोईवाला: दो मासूम बेटियों का हत्यारा पिता लखनऊ से गिरफ्तार..दून पुलिस करेंगी जल्द बड़ा खुलासा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें