उत्तराखंड STF ने समय रहते कार्यवाही कर उधम सिंह नगर में एक युवती को आत्महत्या करने से बचाया..

उत्तराखण्ड पुलिस ने मेटा कम्पनी (Facebook/Instagram/Whatsapp) को आभार/धन्यवाद दिया..

उत्तराखंड STF ने उधम सिंह नगर पुलिस की मदद से देर रात समय रहते एक महिला को आत्महत्या करने से बचाया. लड़की ने अपने पारिवारिक और रिश्तो में तनाव के चलते आत्महत्या करने से पहले अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट किया जिसको तत्काल ही मेटा कंपनी (इंस्टाग्राम) द्वारा उत्तराखंड एसटीएफ को सूचित किया. जिसके बाद उधम सिंह नगर में तत्काल कार्रवाई करते हुए न सिर्फ आत्महत्या करने वाली लड़की को बचाया गया बल्कि उसकी काउंसलिंग करा कर तनाव से बाहर निकलने में मदद की गई.

जानकारी के अनुसार STF एसएसपी आयुष अग्रवाल द्वारा स्वंय साइबर थाने पर साइबर अपराध के अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही हैं.इस सम्बन्ध में फेसबुक के नोडल अधिकारी अश्विन मधुसुदन से सम्पर्क कर पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा को एसटीएफ का नोडल अधिकारी बनाया गया.इस  क्रम में राज्य में कोई भी आत्महत्या की शिकायत या प्रयास किये जाने सम्बन्धी सूचना ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त होती है  तो उसकी सूचना मेटा कम्पनी (फेसबुक,इन्सटाग्राम,व्हट्सएप) पर तुरन्त USA से कॉल के माध्यम से एवं मेल के जरिये पुलिस उपाधीक्षक साइबर को देती है. इसी क्रम में 22 अगस्त 2023 की देर रात को सूचना प्राप्त हुई  कि एक लड़की द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है.लडक़ी ने इस सम्बन्ध में अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया है.घटना जनपद उधमसिंह नगर से सम्बन्धित होने के कारण रात में ही उधमसिंह नगर पुलिस के साथ वार्तालाप कर उनके अधिकारीयों पुलिस उपाधीक्षक उधमसिंह नगर से सम्पर्क कर किया गय.इसके बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पुलिस टीम रवाना की गयी.घटनास्थल पर चौकी प्रभारी  के पहुँचने के उपरान्त यह तथ्य सामने आया कि जिस लड़की द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा था उस लड़की का नाम शालिनी (काल्पनिक नाम) है. जिसकी मां का देहांत हो गया है, पिता द्वारा दूसरी शादी कर ली है. शालिनी (काल्पनिक नाम) अपने ताऊ के साथ रहती है, जिसका नगदपुरी के रहने वाले एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था,जो किसी कारण से टूट गया.इस  कारण शालिनी (काल्पनिक नाम) द्वारा असमंजस में आकर आत्महत्या करने की बात को इन्सटाग्राम के माध्यम से पोस्ट कर शेयर किया गया।  शालिनी(काल्पनिक नाम) को समझाया गया तथा उसके ताऊजी के व अन्य परिजनों के सुपुर्द किया गया.वही एक दिन पहले चौकी उपस्थित होने को कहा गया है. वर्तमान में उक्त लड़की सही सलामत है और अपने किए पर माफी मांग रही है.इसके बाद लड़की की काउंसलिंग की गई. शालिनी (काल्पनिक नाम) द्वारा विश्वास दिलाते हुए बताया कि वह भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठायेगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस विभाग के 12 PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन.03 सर्किल अफसर बने एडिशनल एसपी.

इस घटना को लेकर उत्तराखंड STF एसएसपी वरिष्ठ आयुष अग्रवाल द्वारा साइबर अपराध के साथ-साथ अन्य मामलों में पैनी नजर रखते हुए मेटा कम्पनी को आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी का मिशन ऑक्सीजन। देश भर को मिले 35 नए ऑक्सीजन प्लांट,ऋषिकेश एम्स में हुआ लोकार्पण कार्यक्रम।उत्तराखंड मेरे कर्म ओर मर्मभूमि..पीएम मोदी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें