IDPL को खाली कराने की रणनीति लगभग तैयार,कार्यवाही को लेकर DM का सख़्त रुख,पुलिस ने भी कसी कमर.कभी भी शुरू हो सकता हैं कार्यवाही का अभियान !

देहरादून: ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल को खाली कराने का काम जिला प्रशासन और पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता हैं.क्योंकि लगातार आईडीपीएल में रहने वाले लोग धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ सड़कों पर हल्ला बोल जारी रखे हुए हैं.लेकिन दूसरी तरफ जिला प्रशासन आईडीपीएल को खाली कराने का दम भरते हुए पूरे प्रकरण पर सख्त रुख अपनाए हुए है.जबकि इस बीच आईडीपीएल से बेघर होने वाले लोग अपने प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधकारी सोनिका से मिलकर मद्दत की गुहार लगा रहे हैं.लेकिन डीएम द्वारा उनकी मांगों को सिरे से खारिज़ करते हुए जल्द से जल्द जगह खाली करने की हिदायत दी गई है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रशासन पुलिस की मदद से आईडीपीएल को खाली कराने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट क्राइम: जल संस्थान का कर्मचारी निकला चेन स्नैचर...अभियुक्त सहित 02 आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार..देहरादून में बुजुर्ग महिला से लूटी थी सोने की चेन..

कब्जेदार स्वयं खाली करें,वही ज्यादा अच्छा रहेगा:DM

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका का साफ तौर पर कहना है कि यह जमीन पहले आईडीपीएल के अधीन थी,लेकिन अब ये भूमि उनसे कानूनी तौर पर हट रही हैं.ऐसे में इसको लेकर आईडीपीएल कॉलोनी में अवैध रूप से काबिज लोगों को IDPL द्वारा भवन खाली करने का नोटिस पहले ही दे दिया जा चुका है.इतना ही नहीं इस विषय पर बार-बार कब्जेदारों को प्रशासन की टीम द्वारा भी हिदायत दी जा रही है कि वे स्वयं इन भवनों को खाली कर ले,वही अच्छा होगा.वरना कानूनी तौर आईडीपीएल ने प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग की हैं,जिसे जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई के लिए सुनिश्चित किया जाएगा.डीएम के अनुसार आईडीपीएल के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल उनके पास सोमवार भी वार्ता के लिए आया था,इस दौरान उनको यह बात विधिक रूप में समझा दिया हैं कि  आईडीपीएल वाली भूमि को वे लोग खुद ही खाली कर दे वही ज्यादा अच्छा रहेगा.अपितू कानूनी तौर पर उक्त भूमि को जल्द से जल्द खाली कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड साइबर पुलिस को मिली सफलता: देशभर में नेशनल इंश्योरेंस फ़्रॉड का मास्टरमाइंड नोएडा से गिरफ्तार. सैकड़ों लोगों को बनाया ठगी का शिकार..बीमा लोकपाल बनकर देहरादून निवासी से ठगे थे 30 लाख रुपये..
बाइट:सोनिका,जिलाधिकारी देहरादून

मुकदमा दर्ज करने से भी पीछे नहीं हटेगी पुलिस:SSP

उधर देहरादून एसएसपी का भी साफ तौर पर कहना है कि अवैध रूप से रह रहे कब्जेदारों द्वारा अड़ियल रुख अपनाते हुए अगर मनमानी की जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लव जिहाद को लेकर सीएम धामी‌ सख्त,डीजीपी को दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें