बाहरी राज्यों से देहरादून आकर प्रॉपर्टी कब्जाने वाले लोगों की अब खैर नहीं, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी..

उत्तर प्रदेश,हरियाणा व दिल्ली जैसे बाहरी राज्यों से देहरादून आकर किराए का मकान और प्रॉपर्टी लीज पर लेकर उसे कब्जाने वालों की अब खैर नहीं. ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही गुंडा और गैंगस्टर के तहत शिकंजा कसने की तैयारी है. देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर से ऐसे अपराध कारित करने वालों के खिलाफ शिकायतों का ब्यौरा सभी थाना प्रभारियों से अगले 48 घंटों में तलब किया है.जो इस तरह के मामलों में सिविल कोर्ट मैटर का सहारा लेकर पुलिसियां कार्यवाही से बचने की चालाकी में जुटे हैं. 

राजस्व की मिलीभगत से प्रॉपर्टी कब्जाने का धंधा

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान सिपाही पर जानलेवा हमला कर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास..तत्काल कार्यवाही कर दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अवैध पशु तस्कर गिरोह के हमलावर अभियुक्त को दबोचा.. 03 तस्कर फरार..तलाश जारी..

देहरादून एसएसपी के समक्ष भारी संख्या में ऐसी शिकायतें आ रही हैं.जिसमें बाहरी राज्यों के आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग देहरादून में आकर व्यवसाय-कारोबार के नाम किराए में प्रॉपर्टी लेकर उसे कब्जाने का षड्यंत्र धडल्ले से करने में जुटे हैं..इतना ही जब पीड़ित पक्ष जब इस बात की शिकायत पुलिस तक पहुंचाने मन बनाता है तो उससे पहले ही आरोपी पक्ष प्रशासन के कुछ लोगों से मिलीभगत कर वकील के जरिए सिविल कोर्ट में मैटर दायर कर देता है.ताकि पुलिस का हस्तक्षेप ऐसे मामलों न हो सके. इसका परिणाम यह हो रहा कि वास्तविक प्रॉपर्टी स्वामी कोर्ट कचहरी के धक्के खाकर जमीन और मकान गवाने के साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  वाइल्ड लाइफ क्षेत्र में उत्तराखंड STF की बड़ी कार्यवाही,4 किग्रा 700 ग्राम पैंगोलिन शल्क के साथ 02 शातिर वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार.

षड्यंत्र के तहत प्रॉपर्टी कब्जाने वालों का एक बड़ा रैकेट सक्रिय:एसएसपी

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर में साफ़तौर पर माना कि सिविल मैटर की आड़ में किराए की प्रॉपर्टी को कब्जाने का ये खेल गंभीर अपराध की तर्ज पर लगातार में पाँव पसारता जा रहा है. बकायदा एक षड्यंत्र के तहत ऐसे लोगों का एक बड़ा नेटवर्क देहरादून में सक्रीय है. ऐसे में इस मकड़जाल को ध्वस्त कर प्रभावी रूप में अंकुश लगाना बेहद जरूरी हैं. ताकि पीढ़ियों से जीवन भर की कमाई कर प्रॉपर्टी (संपत्ति) जोड़नें वाले पीड़ित लोगों को न्याय दिलाया जा सके.एसएसपी दलीप सिंह के मुताबिक पटेल नगर,राजपुर,देहरादून शहर के कई बेशकीमती हिस्सों से उनके सामने आए दिन ऐसी शिकायतें आ रही है,जहां पुश्तेनी लोगों की पूरी की पूरी प्रॉपर्टी ही एक षड्यंत्र के तहत कब्जाई जा रही हैं.  अपराधिक मनोवृत्ति के लोगों का बकायदा एक  जिन पर जल्द ही गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के तहत प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता: I.M.A कैडेट्स के साथ SSP देहरादून ने किया इंटरेक्शन..आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिस और आर्मी के मध्य कॉर्डिनेशन का समझाया महत्व..

दलीप सिंह कुँवर,एसएसपी देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें