नौकरी लगाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाला शातिर नटवरलाल दून पुलिस की गिरफ्त में…अभियुक्त ने स्वंय को आयकर विभाग का असिस्टेंट कमाण्डेंट बताकर पीड़ित व्यक्ति से 12 लाख रुपये ठगे…

पीडित को आयकर विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का दिया था झांसा..

देहरादून: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर नटवरलाल को दून पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी से गिरफ्तार किया है..पुलिस के मुताबिक अभियुक्त टीकम सिंह राठौड़ द्वारा स्वयं को आयकर विभाग में असिस्टेंट कमांडेंट बताकर थाना वसंत विहार क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को आयकर विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी थी..पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि अभियुक्त लंबे समय से अपना नाम और अलग-अलग ठिकाना बदलकर कई लोगों के साथ इस तरह की ठगी कर चुका है.

ठग बेटे की करतूत देख पिता ने पहले ही अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल किया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एसएसपी ने किये ताबड़तोड़ ट्रांसफर.. शहर कोतवाल सहित 18 थाना-चौकी प्रभारियों को किया इधर-से उधर.. बिंदाल चौकी इंचार्ज सहित 02 दरोगा को थाना प्रभारी का तोहफ़ा…

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से  धोखाधडी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष बसन्त विहार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया.. गठित टीम को अभियुक्त टीकम सिंह राठौर के सम्बंध में जानकारी करने पर पता चला कि अभियुक्त फॉरेस्ट कॉलोनी जलागम निदेशालय सीमाद्वार में अपने पिता के साथ रहता हैं.लेकिन अभियुक्त के पिता से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने पुत्र टीकम सिंह राठौर द्वारा कई अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है,जिसके चलते उनके द्वारा पूर्व में ही अपनी चल-अचल संपत्ति से उसे बेदखल कर दिया गया था. अभियुक्त वर्तमान में उनके साथ नही रहता है.इसके बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर सभी संभावित स्थानों में दबिश दी गई, लेकिन अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने व फोन नम्बर बदल रहा था.इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि,अभियुक्त देहरादून के डिफेंस कालोनी क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर छिपा बैठा हैं.इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 19 मई 24 को शातिर अभियुक्त टीकम सिंह राठौर पुत्र खुशीराम राठौर को उसके डिफेंस कालोनी स्थित किराये के कमरे से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सफेदपोश अपराधियों पर दून पुलिस के लगातार प्रहार से हड़कंप..फर्जी रजिस्ट्री घोटालें गिरोह से जुड़ा एक और अधिवक्ता गिरफ्तार..अब तक 18 अभियुक्त सलाखों के पीछे..गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ जारी: एसएसपी

 पुलिस के अनुसार थाना बसन्त विहार में शिकायतकर्ता पवन कुमार पुत्र शंभू प्रसाद,निवासी 183 शास्त्रीनगर सीमाद्वार द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया.शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि टीकम सिंह राठौर पुत्र खुशी राम राठौर निवासी टाइप-2, मकान नंबर 8, फॉरेस्ट कॉलोनी जलागम निदेशालय इंदिरानगर वसंतविहार, देहरादून ने स्वयं को आयकर विभाग में असिस्टेंट कमांडेंट बताकर उन्हें आयकर विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 12 लाख रूपये ले लिये गये.इस सम्बंध में जब थानाध्यक्ष बसंत विहार द्वारा जांच कराई गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि आयकर कार्यालय में टीकम सिंह राठौर नाम का कोई व्यक्ति नौकरी नहीं करता.ऐसे में शिकायतकर्ता के साथ टीकम सिंह राठौड़ द्वारा की गई धोखाधड़ी के संबंध में थाना बसंत विहार में अंतर्गत धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट :14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर,देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

गिरफ्तार अभियुक्त :

टीकम सिंह राठौर पुत्र खुशीराम राठौर, निवासी टाइप-2, मकान नंबर 8/2 फॉरेस्ट कॉलोनी जलागम निदेशालय सीमाद्वार देहरादून, हाल किराएदार फ्रेंड्स कॉलोनी डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 29 वर्ष…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें