अलर्ट :14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर,देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट..


देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आगामी 14 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को भी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए सतर्क रहने सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा कांड मामलें में सोशल मीडिया पर आंदोलनकारी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर दून पुलिस ने स्वयं  दर्ज किया मुकदमा..गिरफ्तारी को लेकर  25000 का इनाम भी घोषित…

मौसम निदेशक,डॉ. सी.एस. तोमर

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें