सख़्ती: सड़क पर रैश ड्राइविंग,स्टंटबाजी कर उपद्रव राइडिंग करने वालों का दून पुलिस ने उतारा बुख़ार…भारी संख्या में वाहन सीज..हजारों का जुर्माना वसूला..

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालो पर चला दून पुलिस का डंडा..

रैश ड्राइविंग, स्टंट,ट्रिपल राइडिंग व उपद्रव कर वाहन चलाने पर वाहनों को किया सीज..

देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में रैश ड्राइविंग,स्टंट बाजी कर सड़कों पर उपद्रव करने वाले बाइकर्स के खिलाफ रविवार दून पुलिस का डंडा खूब चला.. सहस्त्रधारा रोड मालदेवता रोड़, बालावाला और थानों वाला रोड पर इस ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने उड़ाने वालों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान रायपुर पुलिस ने 24 वाहनों को MV.ACT  के अंतर्गत सीज किया गया.जबकि अन्य 36 वाहनों का चालान कर 20,000/-रू का जुर्माना वसूला.पुलिस के अनुसार ये अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन को लेकर देहरादून पहुंच रहे PM मोदी..VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल सहित आस-पास 02 किलोमीटर का दायरा रेड जोन घोषित..पूरा हवाई क्षेत्र भी "नो फ्लाईंग जोन"रहेगा..जमी से लेकर आसमा तक कड़ी सुरक्षा घेरा..

बता दें की एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.इसी क्रम में रविवार 19 मई 2024 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा सहस्त्रधारा रोड, मालदेवता रोड, थानो रोड तथा बालावाला रोड में चैकिंग अभियान चलाया गया.इस चैकिंग अभियान के दौरान सडक पर रैश ड्राइविंग, स्टंट बाइकिंग , ट्रिपल राइडिंग व उपद्रव करते पाये जाने पर 24 वाहनों को MV.ACT  के अंतर्गत सीज किया गया.जबकि अन्य 36 वाहनों का चालान पर 20,000/-रू का जुर्माना वसूला गया. पुलिस का ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा..

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि: धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम की तैयारी..व्यवस्थाओं सहित कड़ी सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन और SSP देहरादून द्वारा परेड मैदान का निरक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें