उत्तराखण्ड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील व अभ्रद टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को घुटनों पर लायी दून पुलिस..25 हजार के इनामी-जतिन राणा उर्फ खाटू को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा..

 

पुलिस से बचने के लिये देश छोडकर थाईलैंड भाग मौज काट रहा था अभियुक्त..

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जानलेवा हमले,मारपीट व अन्य संगीन अपराधों के कई मुक़दमें है पंजीकृत..

अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त के विरूद्व लुक आउट नोटिस जारी करवाते हुए 25 हजार रू का ईनाम किया था घोषित..

अभियुक्त के थाईलैण्ड से भारत वापस आते ही इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने अभियुक्त को आई0जी0आई0 एयरपोर्ट में किया था डिटेन (Detain).. 

   देहरादून: पहाड़ की महिलाओं व उत्तराखंड वासियों को गाली देने और उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी करने वाले फ़रार अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू को आखिरकार दून पुलिस द्वारा घुटनों के बल लाते हुए नई दिल्ली एयरपोर्ट(IGI) से गिरफ्तार किया है…अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर SSP देहरादून द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था.पुलिस के अनुसार  अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी के बचने के लिए देश छोड़कर थाईलैंड में मौज काट रहा था.लेकिन जैसे ही वह विदेश से भारत वापस आया,वैसे ही नई दिल्ली इमीग्रेशन विभाग की सूचना पर लुक आउट नोटिस के तहत नई दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभियुक्त को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विमानन क्षेत्र के विकास,हवाई कनेक्टिविटी सुधार,और राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंटवार्ता..

अभियुक्त के खिलाफ कई संगीन मामले पूर्व में दर्ज..

 पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू के विरुद्ध एसएसपी, देहरादून के आदेश पर कोतवाली नगर पर अंतर्गत धारा 505(2) आईपीसी के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया था. इसके अतिरिक्त अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू के खिलाफ थाना बसंत विहार एवं थाना राजपुर में भी जानलेवा हमले, मारपीट, बलवा आदि से संबंधित मुक़दमें पंजीकृत थे.सभी मामलों में अभियुक्त वांछित चल रहा था.ऐसे में उक्त सभी मुकदमों में पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश के लिए लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दी जा रही थी. पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही दबिशों से घबराकर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त देश छोडकर बाहर भाग गया था.ऐसे में अभियुक्त के देश छोडकर भागने की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त के विरूद्व लुक आउट नोटिस जारी करवाते हुए अभियुक्त पर 25 हजार रू का ईनाम घोषित किया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  अतिथि देवों भवः मित्रता के साथ सेवा-सुरक्षा की भावनाओं को चित्रार्थ करती दून पुलिस.बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का जलपान से स्वागत.रायपुर में कैंप लगाकर सैलानियों को दी गई उत्तराखंड पर्यटक पुलिस के रूप में आवश्यक सहायता.

इमीग्रेशन विभाग द्वारा दून पुलिस को मिली अभियुक्त की सूचना

पुलिस के अनुसार 17 मई  24 डायरेक्टर इमीग्रेशन Boi Hqrts, East block, 8 Sector -1, RK puram, New Delhi  द्वारा मेल के माध्यम से अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू के थाईलैण्ड से वापस भारत आने पर उसे डिटेन करने की सूचना देहरादून पुलिस को दी गई. सूचना प्राप्त होने पर एसएसपी देहरादून के आदेश पर तत्काल एक टीम को आई0जी0आई0 एयरपोर्ट नई दिल्ली रवाना किया गया और  17 मई 2024 को 25 हजार रू0 के ईनामी अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू को आई0जी0आई0 एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  10 घंटे में हरिद्वार पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री,पति ही निकला कातिल.. एसएसपी हरिद्वार में खुद की केस वर्कआउट की मॉनिटरिंग..

गिरफ्तार अभियुक्त :-

जतिन चौधरी उर्फ खाटू पुत्र बबीत चौधरी, निवासी ग्राम बहादुरपुर जट, थाना पथरी, जिला हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष..

अपराधिक इतिहास :-

(1) मु0अ0सं0- 186/23, धारा 34/120(बी)/148/ 307 /427/ 504/ 506 आईपीसी, थाना बसंत विहार

(2) मु0अ0सं0-304/23, धारा 307/ 504/ 506 /147 /148 आईपीसी, थाना रानीपुर, हरिद्वार

(3) मु0अ0सं0-300/23, धारा 307 /504/ 506 आईपीसी, थाना राजपुर, देहरादून

(4) मु0अ0सं0-180/24, धारा 505 (2)आईपीसी, थाना कोतवाली नगर,देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें