लोकसभा चुनाव में इस बार जनपद देहरादून में वोटर्स का आंकड़ा 15 लाख 49 हजार के पार..90 फ़ीसदी मतदान टारगेट लेकर युद्स्तर की तैयारियों में जुटा जिला निर्वाचन….सभी मतदाताओं से अपील बढ़चढ़ करें इस बार वोट: जिला निर्वाचन अधिकारी…..देहरादून में ये हैं वोटर्स के आंकड़े..

देहरादून:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की 10 विधानसभा सीटों में इस बार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का आंकड़ा 15 लाख 49 हजार के पार पहुंच चुका है.. पिछले चुनाव की तुलना इस बार नए वोटर्स की संख्या में भारी इजाफा हुआ हैं. ऐसे में जनपद देहरादून शत प्रतिशत मतदान की संख्या बढ़ाने की उम्मीद को लेकर DM/ जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका अपनी पूरी निर्वाचन की टीम की मद्दत से युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान चला रही हैं.. जिलाधिकारी सोनिका द्वारा सोमवार को लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर की गई प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार उनका लक्ष्य 90% देहरादून जनपद में मतदान को लेकर रखा गया है. इस Task के लिए निर्वाचन की पूरी टीम नए वोटर से लेकर सभी तबक़े के मतदाताओं को न सिर्फ पुरजोर से जागरूक करने में जुटी है. बल्कि हरेक निर्वाचन बूथ पर नियमानुसार प्राप्त सुविधा भी उपलब्ध कराने का प्रयास है..

यह भी पढ़ें 👉  उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में उच्चस्तरीय पुलिस ब्रीफिंग..कार्यक्रम स्थल से लेकर VVIP रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश….

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका  ने बताया कि देहरादून जनपद में इस बार 1549344 मतदाता है. इसमें सर्विस क्लास वोटर्स की संख्या 9779.PWD वोटर 11480 और 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 29417 है.. जनपद देहरादून में इस बार पुरुष  वोटर की संख्या 805291 है, जबकि महिला वोटर की संख्या 743977 हैं. जबकि 11000 से अधिक विकलांग मतदाता है..वही इस बार 77 ट्रांसजेंडर भी वोटर हैं. 

टिहरी गढवाल संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत 14 विधानसभाओं में आज की तिथि तक 1572283 सामान्य मतदाता हैं, जिनमें पुरूष 813020, महिला 759211, थर्ड जेंडर 62, मतदाता हैं. दिव्यांग मतदाता 16326, 80 वर्ष से  अधिक आयु के  31724 मतदाता हैं।  मतदात स्थल 2462, मतदान केन्द्र 1956 हैं..

 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी की 03 विधानसभा 01-पुरोला (अ.जा), 02-यमुनोत्री, 03-गंगोत्री, जनपद टिहरी से 09-घनसाली (अ.जा), 12- प्रतापनगर, 13-टिहरी, 14-धनौल्टी, जनपद देहरादून की 15-चकराता (अ.ज.जा), 16-विकासनगर, 17-सहसपुर, 19-रायपुर, 20-राजपुर रोड (अ.जा), 21- देहरादून कैन्ट, 22-मसूरी विधानसभाएं सम्मिलित है.. 

यह भी पढ़ें 👉  जनहित पुलिसिंग पर जोर..नये साल की पहली बैठक में सख्त रूख में दिखे SSP देहरादून..मुख्यालय और जनपद स्तर पर प्रचलित अभियानों की समीक्षा कर लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के कसे पेंच..

आईडल बूथ सहित डोर-टू-डोर कैम्पन, मतदाता जागरूकता वैन, नुक्कड़ नाटक, मतदाता शपथ ..

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोलिंग स्टेशन पर भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.वही इस बार आईडल बूथ भी बनाए जा रहे है..जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत् बढाने के लिए निरंतर स्वीप के तहत् गतिविधि आयोजित की जा रही हैं, डोर-टू-डोर कैम्पन, मतदाता जागरूकता वैन, नुक्कड़ नाटक, मतदाता शपथ के साथ ही विभिन्न वर्गों, युवा, महिला, पुरूष, दिव्यांग, ट्रांस जैंडर, 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है..

विधानसभा वार पोलिंग स्टेशनों की संख्या

 देहरादून जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका के अनुसार इस लोकसभा में निर्वाचन के लिए इस बार पूरे जनपद में टोटल 1880 पोलिंग स्टेशन है. इसमें चकराता विधानसभा क्षेत्र में 237, विकास नगर में 142, सहसपुर में 211, धर्मपुर में 236, रायपुर में 214 राजपुर 141, देहरादून कैंट 152, मसूरी 178,डोईवाला 190, और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 179 पोलिंग स्टेशन हैं..

यह भी पढ़ें 👉  Well Done: उत्तर भारत में अरबों की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के मास्टरमाइंड-बाबा अमरीक को दून पुलिस ने हिमाचल से दबोचा..जो काम कई राज्यों की पुलिस न कर पाई,उसे दून पुलिस ने कर दिखाया..गिरफ्तारी के बाद कई प्रदेशों की पुलिस पूछताछ के लिए देहरादून पहुँची…

विधानसभा वार महिला और पुरुष वोटरों की स्थिति

चकराता विधानसभा पुरुष वोटर्स की संख्या  59495,महिला 50077 टोटल -109572..

 विकास नगर विधानसभा पुरुष वोटर-60244,महिला वोटर-  56864, ट्रांसजेंडर-09, टोटल-117117..

सहसपुर विधानसभा पुरुष वोटर- 94965,महिला वोटर- 91336, ट्रांसजेंडर-12,टोटल-186313.

 धर्मपुर विधानसभा पुरुष वोटर्स- 114382,महिला वोटर 100505, ट्रांसजेंडर-09, टोटल-214896.

 रायपुर विधानसभा- पुरुष वोटर- 95219,महिला वोटर 88453, ट्रांसजेंडर-11, टोटल -183683..

राजपुर रोड पुरुष वोटर-62460 महिला वोटर 5 7589,ट्रांसजेंडर 13,टोटल-120062.

 देहरादून कैंट- पुरुष वोटर की संख्या 71286, महिला वोटर 65478,ट्रांसजेंडर- 3,टोटल 136767 .

मसूरी पुरुष वोटर की संख्या 69318,महिला वोटर 64653, ट्रांसजेंडर-11,टोटल 133982..

 डोईवाला विधानसभा पुरुष वोटर की संख्या 88984,महिला वोटर की संख्या 85690, ट्रांसजेंडर 04, टोटल 174678..

ऋषिकेश विधानसभा पुरुष वोटर की संख्या-88938,महिला वोटर- 8332,ट्रांसजेंडर 04, टोटल वोटर्स की संख्या 172274…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें