बड़ी ख़बर: जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.. विजिलेंस की कार्रवाई..आवास सहित अन्य स्थानों में सर्चिंग कार्रवाई जारी.

देहरादून: राज्य कर विभाग (जीएसटी) के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ शशिकांत दुबे 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए हैं.. उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने उन्हें देहरादून के लक्ष्मी रोड स्थित कार्यालय में घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गए आरोपी डॉ शशिकांत दुबे वर्ष 2015 के पीसीएस अधिकारी हैं. गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) देहरादून की टीम अभियुक्त के देहरादून आवास में तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में जानकारी जुटाकर कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा: विजय दशमी पर्व के दृष्टिगत सड़कों पर उतरकर SSP देहरादून ने स्वयं संभाली कानून व्यवस्था की कमान…पछुवादून के विकास नगर-हरबर्टपुर में आम जनता से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…पब्लिक के फ़ीडबैक अनुसार सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश.

बाईट:रेनू लोहानी,अपर पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस, उत्तराखंड..

अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस रेनू लोहनी ने बताया कि आरोपीय अधिकारी ने शिकायतकर्ता से ₹01 लाख की रिश्वत मांगी थी.इसी क्रम में 75 हजार रुपए की घुस लेते हुए जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर डॉ शशिकांत दुबे को लक्ष्मी रोड स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय से विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. फिलहाल उनके आरोपी अधिकारी के आवास की सर्चिंग कर आगे की कार्रवाई जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  LPG एजेंसियों पर छापेमारी:DM  की क्यूआरटी सक्रिय..50 स्थानों पर छापेमारी,दर्जनभर सिलेंडर जब्त..विकासनगर में 12 घरेलु सिलेंडर ज़ब्त,7 गैस एजेंसियों के निरीक्षण..

राजपुर रोड़ स्थित नए रेस्टोरेंट के मालिक से मांगे गए थे रिश्वत के रुपए..

जानकारी के अनुसार राजपुर रोड पर खुले एक रेस्टोरेंट के मालिक से GST के आरोपी अधिकारी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था.06 महीने पहले खुले रेस्टोरेंट के मालिक से एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी.. आरोप हैं कि राज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर शशिकांत दुबे को आज (25 जून 2024) को रेस्टोरेंट मलिक ने जैसे ही उनके ऑफिस में 75 हज़ार रुपए दिए.तभी पीछे से विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया. शशिकांत दुबे 2015 बैच का पीसीएस अधिकारी है. गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून टीम अभियुक्त के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: पहाड़ों पर लगातार जारी बरसात. कहां पर क्या है हालात . मौसम का पूराअपडेट..पढ़िए..
बाईट:रेनू लोहानी,अपर पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस, उत्तराखंड..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें