पुलिसिंग: पेडिंग इन्वेस्टिगेशन और फ़रार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर SSP देहरादून हुए सख़्त… बेहतर कानून व्यवस्था बनाने सहित संवेदनशील प्रकरणों के निस्तारण को लेकर राजपत्रित अधिकारियों की क्लास…

विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर लंबित प्रार्थना पत्रों के लंबित रहने के कारणों की ली जानकारी..जल्द निस्तारण के दिये निर्देश…

एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ कि गोष्ठी..

गोष्ठी के दौरान राजपत्रित अधिकारियों के कार्यो की करी समीक्षा..

ईनामी/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही के दिए  निर्देश..

लंबित प्रारंभिक जांचों/विभागीय कार्यवाहियों की अद्यतन स्थिति की करी समीक्षा, जाँचो को अनावश्यक लंबित न रखने के दिये निर्देश..

राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों की ली जानकारी..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून रिलायंस डकैती कांड: चिन्हित लुटेरों का दिल्ली रोहिणी सेक्टर 24 ठिकाना..दून पुलिस का बना निशाना..अभियुक्तों के ठिकाने से दून पुलिस को मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य..बदमाशों की धरपकड़ में खुद एसएसपी जुटे..

बेहतर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील प्रकरणों पर की चर्चा

देहरादून:रविवार 08 सितंबर 2024 को एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी.इस दौरान एसएसपी द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा कर इन बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए गए.. 

1- लंबित प्रारंभिक जांचों/ विभागीय कार्रवाहीयों की समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारियों से उनकी अद्यावधिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए जांचों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें 👉  सट्टेबाजी के धंधे पर देहरादून एसएसपी की सख़्ती..वर्ल्ड कप मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 02 बुकीज़ को दून पुलिस ने धर दबोचा..बैंक खातों में जमा सट्टे की बड़ी रक़म फ़्रिज कराई गई..

2- विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारियों को समय समय पर थाना स्तर पर लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही प्रार्थना पत्रों को बिना किसी ठोस कारण के अनावश्यक रूप से लंबित रखने वालो के विरुद्ध रिपोर्ट भेजने हेतु निर्देशित किया गया. 

3- राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों की जानकारी ली गयी,साथ ही विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित ने रखते हुए उनके विधिसम्मत निस्तारण के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइबर क्राइम पुलिस को मिली अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता…दुबई/सऊदी अरब और पाकिस्तान में रह रहे लोगों की तनख्वाह को भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट करवाने के नाम धोखाधड़ी करने वाला साइबर क्रिमिनल राजस्थान से गिरफ्तार…ठगी का पूरा गैंग पाकिस्तान से संचालित: साइबर पुलिस..                 

4- जनपद में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील प्रकरणों पर चर्चा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को ऐसे सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने तथा ऐसे प्रकरणों में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये.

5- वांछित/ ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संपूर्ण प्रदेश में चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में टीमें गठित कर अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें