पुलिस संचार व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रिपीटर स्टेशन का नया भवन हुआ स्थापित..एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय से नये भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन..

नये रिपीटर भवन से देहरादून शहर के साथ- साथ दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में भी संचार क्षमताओं को सशक्त बनाने में मिलेगी मदद

रिपीटर भवन पुलिस की संचार प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ आमजन की सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन में समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करने में होगा सहायक सिद्ध

देहरादून: पुलिस संचार व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रिपीटर स्टेशन का 16 मई 2025 को नया भवन स्थापित हुआ.एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय से नये भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया गया..नये रिपीटर भवन से देहरादून शहर के साथ- साथ दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में भी संचार क्षमताओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी.इसके साथ ही रिपीटरभवन पुलिस की संचार प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ आमजन की सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन में समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड में पुलिस कप्तानों के हुए तबादले… इन 04 IPS को नई जिम्मेदारी..

एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय से देहरादून जिले के चंडालगढ़ी, मसूरी में रिपीटर स्टेशन हेतु स्थापित नये भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया गया.चंडाल गढ़ी में स्थापित किये गए नये रिपीटर भवन से पुलिस संचार व्यवस्था को सुदृढ़ता मिलेगी, उक्त आधुनिक भवन के माध्यम से संचार उपकरणों को सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित करने की व्यवस्था की गई है, जिससे अब शहर और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के बीच त्वरित, स्पष्ट और निर्बाध संचार संभव हो सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा.. घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लूट के ज़ेवर बरामद...

यह तकनीकी एवं अधोसंरचनात्मक विकास, आपदा/आपातकालीन स्थितियों तथा पुलिस कार्यों में त्वरित कार्रवाई के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा, जिससे पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी.

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा बताया गया कि पुलिस बल की प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए मजबूत और विश्वसनीय संचार प्रणाली अत्यंत आवश्यक है.चंडाल गढ़ी में स्थापित उक्त नये रिपीटर स्टेशन और भवन से न केवल देहरादून शहर बल्कि आसपास के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में भी संचार क्षमताओं को सशक्त बनाया जा सकेगा। उक्त पहल आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना प्रेषण और समन्वय स्थापित करने में मददगार साबित होगी। यह पहल देहरादून पुलिस की संचार प्रणाली को नई मजबूती प्रदान करेगी और आमजन की सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन में समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करेगी.

यह भी पढ़ें 👉  बुल्डोजर एक्शन: देहरादून प्रशासन ने एक और अवैध मजार को किया ध्वस्त...नोटिस जारी करने के उपरांत की गई कार्रवाई..

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (संचार), RWD के अधिकारी व पुलिस दूरसंचार के अन्य अधिकारी कर्मचारी औजूद रहे..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें