गुजरात से आये श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रेवलर गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त..SDRF ने समय रहते किया रेस्क्यू…सभी यात्री सुरक्षित.. 

उत्तरकाशी– 15 मई 2024 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढबरानी से आगे सौनगाड़ के पास गंगोत्री धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होने से सड़क पर ही पलट गया.. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही SDRF जवानों द्वारा बिना समय गंवाए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 18 लोगों को 02 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया.गनीमत रहा कि समय पर राहत-बचाव कार्रवाई होने से सभी यात्री सुरक्षित है. वही इसके अतिरिक्त SDRF टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सर्चिंग करते हुए प्राप्त कीमती व आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया. 

यह भी पढ़ें 👉  नेक कार्य:SSP देहरादून के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुँची असहाय बुजुर्गो के द्वार..कुशलक्षेम पूछकर जाना उनका हाल..सभी जरूरतमंद बुजुर्गों को आवश्यक सामान सहित फल,दवाइयां उपलब्ध कराई..

ब्रेक फैल होने से हुआ हादसा

पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में इस बात की पुष्टि हुई की श्रद्धालुओं से भरे टेंपो ट्रेवल का सड़क पर चलते हुए ब्रेक फेल हुआ, जिससे यह हादसा हुआ.बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन (HR 55 AR 7404) अहमदाबाद, गुजरात के यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम के लिए जा रहा था.तभी अचानक ब्रेक फैल होने से यह हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  अति आवश्यक रुट डाइवर्ट प्लॉन: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को यातायात के लिए पूर्णतः बन्द कर दिया गया…गणेशपुर (बिहारीगढ़) सड़क मार्ग मरम्मत के कारण रूट बन्द …14 अप्रैल को PM मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का भ्रमण कर करेंगे शुभारंभ..
घटना स्थल में SDRF द्वारा रेस्क्यू

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें