अति आवश्यक रुट डाइवर्ट प्लॉन: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को यातायात के लिए पूर्णतः बन्द कर दिया गया…गणेशपुर (बिहारीगढ़) सड़क मार्ग मरम्मत के कारण रूट बन्द …14 अप्रैल को PM मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का भ्रमण कर करेंगे शुभारंभ..

सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए ये रहेगा आवागमन ट्रैफिक प्लान-

देहरादून :आगामी 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत गणेशपुर (बिहारीगढ़ )में सडक मार्ग की मरम्मत के कारणरविवार 12 अप्रैल 2026 सांय काल से देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेस – वे को यातायात हेतु पूर्णतः बन्द कर दिया गया है. देहरादून पुलिस प्रशासन के अनुसार आमजन से अनुरोध है कि यातायात पुलिस द्वारा दिये गये डाइवर्ट रुटो का प्रयोग कर असुविधा से बचें.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: विकास नगर क्षेत्र में 03 हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में लूट का किया प्रयास..पुलिस की मुस्तेदी से 01 बदमाश गिरफ्तार.. शेष 02 अभियुक्तों की तलाश में जनपद के सभी नाकों/ बैरियरों को सील कर सघन चेकिंग जारी..SSP खुद मोर्चा संभाल धरपकड़ में जुटे..

डाइवर्ट रुट

सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु प्लान-

1- देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन हेतु रूट-

A. शिमलाबाईपास तिराहा- नयागॉव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
B. रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतपड- रायवाला – हरिद्वार होते हुए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइबर थाने ने लगभग 06 करोड़ के एक और राष्ट्रीय घोटालें में साइबर अभियुक्त को दिल्ली से दबोचा.. अभियुक्त के खिलाफ पूरे देशभर 74 मुकदमें और 1523 विभिन्न साइबर अपराधों में देश भर में आपराधिक तार..मिजोरम निवासी आरोपी को  कई राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश.. पौड़ी निवासी पूर्व फौजी से 42 लाख की ठगी…

2.- देहरादून शहर से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहनों हेतु रूट-

शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कचहरी परिसर के शहीद स्थल से बेरोजगार संघ का धरना प्रदर्शन समाप्त.. आंदोलन जारी रहेगा: बाबी 

3- दिल्ली/सहारनपुर/रूड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों हेतु रूट- छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक- प्रेमगनर- ठाकुरपुर हाईवे -प्रेमनगर चौक -बल्लुपूर चौक – से अपने गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।

4- समस्त भारी वाहन भी उक्त डायवर्ट रूटों का प्रयोग करें।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें