सख़्ती:वांटेड-बिल्डर दीपक मित्तल केस में उत्तराखंड पुलिस का फिर से शिकंजा तेज़.. IG गढ़वाल ने IPS अधिकारी के नेतृत्व में गठित की विशेष SIT जांच टीम..

देहरादून: फ्लैट/अपार्टमेंट बेचने के नाम करोडों रुपये की धोखाधड़ी आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे वांटेड/ईनामी पुष्पांजलि इन्फ्राटेक कंपनी के बिल्डर दीपक मित्तल के खिलाफ एकाएक उत्तराखंड पुलिस का शिकंजा फिर से एक बार कसता नजर आ रहा हैं..इस केस में गैंगस्टर दीपक मित्तल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ गहनता के जांच के लिए IG गढ़वाल राजीव स्वरुप द्वारा एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया हैं..जनपद हरिद्वार में तैनात IPS अधिकारी(SP) जितेन्द्र मेहरा के नेतृत्व में 02 इंस्पेक्टर,02 सब-इंस्पेक्टर सहित पुलिस कर्मियों का एक SIT दल इस केस की गहनता से जांच करेगा ..

यह भी पढ़ें 👉  ताज़ा-अपडेट: सहस्त्रधारा हेलिपैड के समीप कार में बरामद महिला-पुरूष के मौत की वजह मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट..अत्यधिक शराब सेवन के कारण कार में बेसुद सोएं,फिर चालू AC की गैस हाइपोक्सिया ज़हर बनकर बनी मौत का कारण..

  29 मई 2025 को गढ़वाल रेंज से मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल रेंज IG राजीव स्वरुप द्वारा पुष्पांजलि इन्फ्राटेक के बिल्डर दीपक मित्तल जो वर्तमान में वांछित एवं ईनामी है.और उसके सहयोगियों के विरुद्ध थाना डालनवाला पर पंजीकृत गैंगस्टर के अभियोग एवं पूर्व पंजीकृत अभियोग की गहनता से जांच एवं दीपक मित्तल व उसके सहयोगियों के द्वारा अर्जित सम्पत्ति/विक्रित सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से प्राप्त होने वाली धनराशि के लाभार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु जितेन्द्र मेहरा(I.P.S), पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात (जनपद हरिद्वार) के पर्यवेक्षण में 02 निरीक्षक 02 उप-निरीक्षक व अन्य कर्मचारी नियुक्त कर एस0आई0टी0 का गठन किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: अवैध खनन के विरुद्ध दून पुलिस की सख़्ती..03 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित जेसीबी-टम टम सीज..थाना पटेल नगर नयागांव पुलिस की कार्रवाई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें