उत्तराखंड STF ने एक बड़े ड्रग्स माफ़िया को 55 लाख की स्मैक के साथ धरदबोचा..नशा तस्करों की प्रॉपर्टी ज़ब्त की कार्यवाही तेज़: STF..2023 में अब तक गिरफ्तार 42 तस्करों से तकरीबन पोनें तीन करोड की ड्रग्स बरामद.

देहरादून: उत्तराखंड STF ने बरेली से देहरादून लाकर नशा तस्करी करने वाले एक बड़े ड्रग्स माफ़िया को हरिद्वार जनपद के थाना श्यामपुर कांगड़ी इलाके से देर रात गिरफ्तार किया हैं.देहरादून के पटेलनगर सेवला कला निवासी अभियुक्त अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल के कब्ज़े से 550 ग्राम स्मैक बरामद की गई हैं. पकड़ी गई ड्रग्स की क़ीमत 55 लाख से अधिक आंकी गई हैं.STF के अनुसार गिरफ्त में आया.ड्रग्स तस्कर अमित कुमार बरेली से स्मैक लाकर देहरादून पटेल नगर के आसपास वाले स्कूल-कॉलेजों में अपने पैडलरों के माध्यम से स्मैक की ऊँचे दामों बिक्री करता था. नशा तस्करी में कई बार जेल चुके गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में कई ड्रग्स पैडलरों के नाम सामने आए हैं. जिन पर STF की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  SIR: DM की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक...
बाइट:आयुष अग्रवाल, STF, एसएसपी, उत्तराखंड.

गिरफ्तार नशा तस्कर 

अमित कुमार पाल पुत्र ऋषिपाल, निवासी यमुनोत्री एन्कलेव सेवला कला, पटेल नगर देहरादून. उम्र 37 वर्ष

जनवरी 2023 से वर्तमान तक 42 नशा तस्कर गिरफ्तार,लगभग 03 करोड़ की ड्रग्स बरामद. प्रॉपर्टी अटैच की कार्रवाई तेज:STF

यह भी पढ़ें 👉  गोलीकांड खुलासा: बंजारा वाला क्षेत्र में युवक को गोली मारने घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा...वारदात में शामिल अभियुक्तों में से एक गिरफ्तार...युवती बनी दो पक्षों के बीच रंजिश की वजह..

उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक जनवरी 2023 से वर्तमान समय तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 2 करोड़ 52लाख रुपए क़ीमत की अवैध ड्रग्स बरामद की जा चुकी है.इस दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अधिकांश तस्कर कमर्शियल क्वांटिटी में ड्रग्स सप्लाई करते थे. जनवरी 2023 से सितंबर माह के मध्य तक 42 नशा तस्कर के कब्जे से 2 किलोग्राम स्मैक, 23 किलोग्राम चरस,07 किलोग्राम अफीम,1500 नशीले इंजेक्शन 4 लाख 50 हजार नशीली दवाइयां, 17 लाख नकली एंटी वायोटिक कैप्सूल और गोलियां बरामद की गई है.STF एसएसपी के अनुसार ड्रग्स तस्करी से कमाई गई अवैध संपत्ति जब्त करने के कार्रवाई भी प्रचलित है.इसमें कुंजा ग्रांट तस्कर की अवैध प्रॉपर्टी का आंकलन लगभग तय हो रहा हैं. जल्द ही संपत्ति अटेचमेंट की बड़ी कार्यवाही सुनिश्चित होगी.

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का मंच,न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें