उत्तराखंड STF का शिकंजा: निवेश के नाम पर रक़म दुगनी करने का झांसा देकर करोडों की ठगी करने वाले कोऑपरेटिव सोसायटी का डायरेक्टर लखनऊ से गिरफ्तार…18 मुकदमों में 02 वर्ष से फ़रार चल रहा था इनामी डायरेक्टर…पूरे उत्तर भारत में ठगी का जाल..

देहरादून: उत्तराखंड STF को इनामी अपराधियों की धरपकड़ में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ ने उत्तराखंड सहित पूरे उत्तर भारत में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले जेकेवी मल्टी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के डायरेक्टर विकास नाथ त्रिपाठी को लखनऊ गाजीपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है.अभियुक्त त्रिपाठी उत्तराखंड और यूपी के 18 धोखाधड़ी के मुकदमों में पिछले 2 साल से फरार चल रहा था. अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर  ₹25000 का इनाम नैनीताल पुलिस की तरफ़ से घोषित था..धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड 38 वर्षीय विकास नाथ त्रिपाठी पुत्र भरत त्रिपाठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच,ग्राम बोझिया पोस्ट लोहियानगर,थाना मोतीपुर का रहने वाला हैं..हालांकि वर्तमान में उसका नया पता- 20 A मानस विहार, विंध्यवासिनी होटल के निकट कुर्मांचल नगर लखनऊ(उत्तर प्रदेश) का हैं.. एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उधमसिंह नगर के थाना खटीमा और जनपद नैनीताल के हल्द्वानी थाने में धोखाधड़ी व ठगी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं.. STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक इस वर्ष  शातिर ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी लिस्ट में यह 51वीं अरेस्टिंग हैं.

यह भी पढ़ें 👉  : कई चुनोती ओर बाधाओं को पार कर,उत्तराखंड SDRF ने रचा कीर्तिमान। पहली बार नारी शक्ति के नेतृत्व में, माउंट गंगोत्री पीक किया फतह।

आर्गेनाइज क्राइम के रूप में उत्तर भारत में फैला हैं ठगी का जाल: STF

STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार हमारी टीम के द्वारा जिस शातिर अन्तर्राज्यीय ठग विकास नाथ त्रिपाठी को गाजीपुर से गिरफ्तार किया है.उसके ऊपर उत्तराखण्ड और यूपी में धोखाधड़ी व ठगी के करीब 18 मुकदमें दर्ज हैं. यह एक तरह का आर्गेनाइज क्राइम था.इसमें अभियुक्त विकास नाथ द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव नामक सोसाइटी बनाकर उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोलकर लोगों से अलग-अलग स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए की धनराशि निवेश करवाकर रुपये गबन किया गया था..इसी सोसायटी की एक ब्रांच उत्तराखंड के खटीमा और हल्द्वानी में भी थी.. जिसमें खटीमा में लोगों का करीब एक करोड़ 25 लाख और हल्द्वानी में करीब 90 लाख रुपये का गबन अभियुक्तों द्वारा किया गया था..मुख्य अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी इस सोसाइटी में डायरेक्टर के पद पर था..इसी के चलते अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी खिलाफ़ जनपद उधम सिंह नगर के थाना खटीमा में मुकदमा अपराध संख्या 329/ 2021 धारा 420,409,467,468,120 बी व 3 UPID Act और जनपद नैनीताल के थाना हल्द्वानी में FIR नं- 213/2022 धारा 420,406,120बी IPC व 3 UPID Act के तहत पंजीकृत मुकदमों में अभियुक्त वांछित था.. लम्बे समय से फरार चल रहे विकास नाथ की गिरफ्तारी को लेकर नैनीताल SSP द्वारा बीते 25 अगस्त 2023 को 25000/-रुपये का ईनाम घोषित किया था..इसी क्रम में करीब 2 वर्ष के बाद 19 अक्टूबर 2023 की देर शाम मुख्य अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी को गाजीपुर लखनऊ के एक होटल से  गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त को  देर रात्रि थाना खटीमा में दाखिल किया गया है.वही अब इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी STF की टीमें कार्य कर रही हैं..उम्मीद हैं कि शीघ्र ही इस केस में आगे और भी गिरफ्तारियाँ की जायेंगी..

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: गौमाता के हत्यारों पर SSP दून का कड़ा प्रहार.. कुख्यात ईनामी गैंगस्टर एहसान मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार..अभियुक्त पर यूपी,उत्तराखंड और हरियाणा में डेढ़ दर्जन संगीन मुक़दमें दर्ज….SSP स्वयं कार्रवाई में रहें..

यूपी से उत्तराखंड तक निवेश के नाम पर ठगी का तरीका..

एसएसपी एसटीएफ के अनुसार फ़्रॉड सोसायटी के निदेशक,अधिकारी और कर्मी ठगी का जाल बुन अशिक्षित,गरीब और बेरोजगारों को कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे. इस बाबत उनका सोसायटी में खाता खुलवाया जाता और रकम जमा कराई जाती.इसके बाद में बैंक खातों के जरिये जमा रकम को सोसायटी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था.. वहां से रकम का गबन हो जाता था. अभी तक की जाँच-पड़ताल से 02 करोड़ से ज्यादा का गबन सामने आया है.जबकि अन्य राज्यों की शाखाओं का गबन मिलाकर घोटाला कई करोड़ों तक पहुंच सकता है..

यह भी पढ़ें 👉  लहरों के आगे लड़खड़ाया पुल, हुआ धडाम. देखते देखते नदी में गुम हो गया ,पुल का बड़ा हिस्सा . क्षेत्र का सम्पर्क काटा ,आवाजाही ठप ..वीडियो

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–

विकास नाथ त्रिपाठी पुत्र श्री भरत त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया पोस्ट लोहियानगर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच(उत्तर प्रदेश) वर्तमान पता- 20 A मानस विहार,विंध्यवासिनी होटल के निकट कुर्मांचल नगर लखनऊ(उत्तर प्रदेश) उम्र 38 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें