उत्तराखंड: आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज. जानिए, कहाँ होगी भारी बारिश, कहाँ होगा जमकर हिमपात…

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में चार जनवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने चार जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी का अनुमान लगाया है। पांच और छह जनवरी को भी प्रदेश में बारिश, बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, मगर आसमान में बादलों की हलचल शुरू हो जाएगी।
मैदानी जिलों में हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में कोहरा रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हिदायत: प्रतियोेगी परिक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग-इन्स्टीट्यूट संचालकों के साथ SSP देहरादून की बैठक..कोचिंग सेन्टर में अध्ययनरत बच्चों के प्रति सवेंदनशील बनने की दी सख्त हिदायत..

चार जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है। पांच और छह जनवरी को भी 2500 मीटर से ऊंचे स्थानों में बारिश, बर्फबारी का अनुमान है। कुछ मैदानी जिलों में भी बारिश हो सकती है। सात और आठ जनवरी को भी मौसम यथावत रह सकता है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से चार जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा: कारगिल शहीदों के परिजनों से लाखों-करोड़ों रुपये ठगने वाला राष्ट्रीय साइबर गिरोह दिल्ली से गिरफ्तार..रक्षा मंत्रालय के नाम से देशभर में ठगी का जाल..

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में पांच जनवरी से धूल भरी आंधी, बारिश की संभावना है। तीन-चार जनवरी को आसमान में बादलों की आंशिक मौजूदगी रहेगी और धूप की गर्माहट कम रहेगी। सुबह-शाम ठंड और धुंध रहेगी। पांच जनवरी से बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि..भारतीय सेना के शौर्य,त्याग और अटूट राष्ट्रनिष्ठा की गौरवगाथा का दिन है विजय दिवस:मुख्यमंत्री...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें