उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन: SDRF Commandant ने टनल में फंसे श्रमिकों से बात कर सुरक्षित रेस्क्यू का दिया भरोसा… श्रमिकों तक रसद सहित आवश्यक दवाईयां पहुँचाने से बड़ी राहत..रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर..

उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धसने के कारण टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने का कार्य युद्स्तर पर लगातार जारी हैं.. ऐसी प्रबल उम्मीद जताई गई हैं कि समय रहते टनल में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया जाएगा..वही इस बीच दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे SDRF कमान्डेंट मणिकांत मिश्रा ने आज मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास वॉकी-टॉकी के माध्यम से टनल में फंसे श्रमिकों से बात कर उनकी कुशलता जान उन्हें सकुशल बाहर निकालने का आश्वासन दिया.इस दौरान श्रमिकों द्वारा बताया गया कि वे सब ठीक है और शीघ्र ही  रेस्क्यू किये जाने के लिए आशाप्रद है.. कमान्डेंट SDRF द्वारा उनका होंसला बढाते हुए धैर्य और हिम्मत बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया.इसके साथ सभी श्रमिकों को शीघ्र ही सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने का भरोसा दिलाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस विभाग को मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश..देवभूमि में गौवंश हत्यारों पर सख्त कारवाई की जाएं…सख्त गौवंश संरक्षण कानून के दायरे में दिलाएं आरोपियों को सजा..

आवश्यक दवाएं और खाद्य सामग्री पहुँचाने से बड़ी राहत..

वही दूसरी तरफ आज सुबह के समय कम्प्रेसर के माध्यम से टनल में फंसे लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री(चना,बादाम,बिस्कुट,ओ०आर०एस, ग्लूकोस इत्यादि)व कुछ दवाइयां(सरदर्द, बुखार) भी पहुंचाई गई.. ऐसे में टनल में फंसे श्रमिकों तक आवश्यकतानुसार दवाएं और खाद्य सामग्री पहुंचने से उन्हें बड़ी राहत पहुंची है..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: घूसखोर कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..विजिलेंस देहरादून टीम ने किया ट्रैप…

SDRF कमांडेंट के नेतृत्व में राहत-बचाव कार्य युद्स्तर पर..

बता दें कि टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए  राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर गतिमान है. इस ऑपरेशन में SDRF कमान्डेंट स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का नेतृव कर रहे है..

यह भी पढ़ें 👉  63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सैन्यधाम.रक्षामंत्री व CM धामी ने किया भूमि पूजन. *वीरता और पराक्रम की भूमि है उत्तराखंड, बोले रक्षामंत्री*

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें