बहादुरी:पिता-पुत्र का साहस बदमाशों पर पड़ा भारी,सपेरा गैंग के 4 कुख्यात हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में..3 की तलाश तेज़..

हरिद्वार:लक्सर इलाके  में पिता-पुत्र की बहादुरी की वजह से घर में आए लूट करने बदमाशों पर उनका साहस भारी पड़ा. बदमाशों द्वारा फायर करने के बावजूद पिता-पुत्र ने एक बदमाश को मौके से धर दबोचा.जिसके बाद पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर हरिद्वार पुलिस टीम ने सपेरा गैंग के 03 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया. हालांकि तीन फरार हैं जिनकी तलाश जारी हैं.वही पकड़े गैंग की निशांदेही पर लक्सर क्षेत्र में हुई 04 चोरी और 01 लूट का माल व नगदी भी बरामद की गई..उधर बदमाशों से लोहा लेकर शोर्य का परिचय वाले पिता-पुत्र को हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने सम्मानित किया.

घायल होने के बावजूद पिता-पुत्र ने बदमाश को पकड़ने में दिखाया साहस..

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक मामला 15 मार्च 2023 लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलावलपुर  का है.इस दिन तडक़े 03 बदमाश  नीरपाल सिंह पुत्र रत्न सिंह के घर में दीवार फांदकर घुसे और पिस्टल की नोक पर धमकाते हुए नकदी लूटी. इस दौरान घर पर पिता-पुत्र द्वारा विरोध करने पर एक बदमाश ने नीरपाल सिंह के उपर तमंचे से फायर कर दिया.हालांकि नीरपाल इस घटना में बाल बाल बच गया. लूटपाट करने आए बदमाशों से मारपीट और फायर से घायल होने के बावजूद पिता-पुत्र ने साहस का परिचय देते हुए मौके से 01 बदमाश को पकड लिया.जबकी 02 अन्य बदमाश वारदात के बीच ग्रामीणों की भीड़ जमा होते देख मौके से फरार हो गए..उधर इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय  पुलिस ने घटनास्थल पहुँचकर पिता-पुत्र द्वारा पकड़े गए बदमाश  गगन पुत्र ओमप्रकाश निवासी घीस्सोपुरा पथरी को धरदबोचा. गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा (315 बोर)जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस के साथ हिरासत में लिया. इतना ही नहीं पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर फरार बदमाशों की धरपकड़ का जाल बिछाया. जबकि बदमाशों से भिड़ंत के दौरान चोटिल हुए नीरपाल सिंह व उनके पुत्र को तत्काल घायल अवस्था में उपचार के लिए सी०एच०सी० लक्सर भिजवाया. 

यह भी पढ़ें 👉  मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला से हुई जेवरात लूट का दून पुलिस ने किया..आरोपी सहित लूट का सोना खरीदने वाला ज्वेलर भी सलाखों के पीछे..
विसुअल गिरफ्तार गैंग

ताबड़तोड़ छापेमारी से सपेरा गैंग  के 3 सदस्य गिरफ्तार,3 फरार.

उधर गिरफ्तार अभियुक्त गगन से पूछताछ की गयी तो जानकारी मिली कि अभियुक्त द्वारा अपने भाई वतन व नितिन के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.इतना ही नहीं कड़ी पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि इसी सपेरा गैंग द्वारा लक्सर क्षेत्रांतर्गत कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका हैं.. ऐसे जानकारी के आधार पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने सपेरा गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कई  स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर फरार अभियुक्त नितिन,गोरवनाथ व पूजा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.. गिरोह के सदस्यों की निशांदेही पर अलग-अलग वारदातों से सम्बंधित चोरी-लूट का माल बहु बरामद किया गया हैं. वही पुलिस अभी सपेरा गैंग के तीन फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:10 हजार का ईनामी बदमाश दून पुलिस की गिरफ्त में..SSP की सटीक रणनीति का असर..कई ठिकाने और हुलिया बदलकर दर्जनभर अपराधों में सक्रिय- बिहारी उर्फ गिदडा यूपी से दबोचा...रानीपोखरी ज्वेलर्स शोरूम चोरी का मास्टरमाइंड अभियुक्त..

जल्द पूरा गैंग सलाखों के पीछे होगा:एसएसपी 

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के  मुताबिक दबोचे गए अभियुक्त गगन ने अपने भाई व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सपेरा गैंग बनाया हैं.गिरोह द्वारा चोरी लूट जैसी कई संगीन वारदातों को अब अंजाम दिया जा चुका हैं.गैंग के फरार सदस्यों की तलाश पुलिस कर रही है. एसएसपी अजय सिंह के अनुसार जल्द ही सपेरा गैंग का पूरा पर्दाफाश कर फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  IPS अधिकारी के घर फ़ायर ब्रिगेड वाहन से पानी उपलब्ध कराने की वज़ह कुछ और ही निकली...दून पुलिस ने बताई हकीकत...

गिरफ्तार अभियुक्त..

01.गगन पुत्र ओमप्रकाश निवासी-ग्राम घीस्सोपुरा पथरी जिला हरिद्वार

02.नितिन पुत्र विनोदनाथ निवासी-उपरोक्त

03.पूजा पत्नी सोनू बंगाली निवासी-उपरोक्त

04.गौरवनाथ पुत्र बालकनाथ निवासी सपेरा बस्ती चण्ड़ीघाट निकट कुष्टा आश्रम थाना श्यामपुर 

फरार अभियुक्त:

01. वतन पुत्र ओमप्रकाश निवासी-ग्राम घीस्सोपुरा पथरी जिला हरिद्वार

02. घमीर पुत्र नीटू निवासी-उपरोक्त

03. नीटू पुत्र कमलू निवासी-उपरोक्त

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें