38वें राष्ट्रीय खेल:उत्तराखंड के विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य,खेल मंत्री ने दी बधाई.. 

 देहरादून :(3 फरवरी 2025) 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रतिस्पर्धा में उत्तराखंड के विवेक पांडे ने पुरुषों की 109+ किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. विवेक की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें बधाई दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लागू हुआ सख्त नकल विरोधी कानून,नकल करने व कराने वालों को मिलेगी ये सजा...

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले नेशनल गेम्स में  उत्तराखंड ने इस श्रेणी में भाग नहीं लिया था. चंपावत जिले के टनकपुर निवासी विवेक ने महज दो साल पहले वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी. अपनी इस सफलता पर उन्होंने अपने माता-पिता और कोच को श्रेय दिया. खेल मंत्री रेखा आर्या ने विवेक पांडे को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ 2 साल के अभ्यास से अपने स्तर को इतने ऊपर तक उठाना बड़ी बात है, इससे इस खिलाड़ी के जज्बे, दृढ निश्चय और समर्पण का पता चलता है. खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विवेक की इस सफलता ने राज्य को वेटलिफ्टिंग क्षेत्र को नई पहचान दी है और उनके इस पदक से प्रेरित होकर उत्तराखंड के और युवा इस खेल की ओर आकर्षित होंगे.

यह भी पढ़ें 👉  22वीं उत्तराखण्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ..  खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया… इस बार ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल: CM धामी

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें