सावधान:स्टंट राइडिंग करवाने वाले यूट्यूब-फ़ेसबुक ब्लॉगर हो जायें सावधान? अब भरना पड़ेगा 3 लाख तक का जुर्माना… वैधानिक कार्यवाही भी..

स्टंट राइडिंग करने वाले यूट्यूब और फेसबुक ब्लॉगर हो जाएं सावधान. क्योंकि अब ऐसे लोगों पर न सिर्फ 3 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता हैं.बल्कि कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है..उत्तराखंड यातायात पुलिस के सोशल मीडिया सेल द्वारा रेश (rash) ड्राईविंग stunt riding वाहन संचालित कर अपने ब्लॉग में इस प्रकार की वीडियो अपलोड करनें वालों पर कडी नजर रखी जा रही है.. जीहां यातायात पुलिस की सोशल मीडिया द्वारा पिछले 1 सप्ताह से ऐसे न सिर्फ 10 ब्लॉगरों को चिन्हित किया गया है. बल्की उन  पर CRPC की धारा 107/116 के तहत कार्यवाही के लिए  देहरादून ट्रैफिक SP  अक्षय कोंडे द्वारा जनपद के समस्त थानों को अवगत कराया जा चुका है. ट्रैफिक SP क़े अनुसार इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित लोगों को 6 महीने 107 CrPC के तहत शांति बनाए रखने के लिए बंधित किया जाएगा. वही अगर इस अवधि में रेश ड्राइविंग की विडीओ ब्लॉगर द्वारा कही अपलोड की तो 110 CrPC के तहत 3 लाख तक की राशि वसूली जाएगी. 

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून की सख्ती..सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले हो जाये सावधान.. जाम छलका हुड़दंग करने वाले 234 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही..थाने पहुँचा वसूला ₹70500 का जुर्माना...दून पुलिस का जारी हैं अभियान..

रैश ड्राइविंग स्टंट वीडियो से आमजन में नकारात्मक संदेश:ट्रैफिक SP

देहरादून ट्रैफिक एसपी अक्षय कोंडे के मुताबिक इस प्रकार की रेश ड्राईविंग की वीडियो का सोशल मीडिया पर प्रसारित करनें से जहां आम-जन में नकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है. वहीं दूसरी ओर मार्ग पर वाहनों के इस प्रकार अवैधानिक कृत्य (स्टंटबाजी) से आमजन के जीवन को संकट उत्पन्न होने की भी प्रबल सम्भावना बनी रहती है.इसके अतिरिक्त वाहन चालकों में इस प्रकार की स्टंटबाजी से युवा पीढी के मध्य अनुसरण की बढ़ती प्रवृत्ति का युवाओं के मध्य दुष्प्रचार प्रतिदिन बढ रहा है, जो उचित नहीं है. इसी के दृष्टिगत देहरादून यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जागरुकता एवं चैकिंग अभियान निरंतर जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: देर रात देवभूमि पहुँचे , गृह मंत्री अमित शाह । आज करेंगे आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण..

के मुताबिक इस प्रकार की रेश ड्राईविंग की वीडियो का सोशल मीडिया पर प्रसारित करनें से जहां आम-जन में नकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है. वहीं दूसरी ओर मार्ग पर वाहनों के इस प्रकार अवैधानिक कृत्य (स्टंटबाजी) से आमजन के जीवन को संकट उत्पन्न होने की भी प्रबल सम्भावना बनी रहती है.इसके अतिरिक्त वाहन चालकों में इस प्रकार की स्टंटबाजी से युवा पीढी के मध्य अनुसरण की बढ़ती प्रवृत्ति का युवाओं के मध्य दुष्प्रचार प्रतिदिन बढ रहा है, जो उचित नहीं है. इसी के दृष्टिगत देहरादून यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जागरुकता एवं चैकिंग अभियान निरंतर जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  पर्दाफ़ाश: गेस्ट हाउस की आड़ में ज़िस्म-फ़रोशी धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़..मैनेजर सहित सेक्स रैकेट के 06 महिला-पुरूष गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें