ऋषिकेश IDPL मामलें में DM ने एक बार फिर की अपील- समय रहते स्वेच्छा से Land खाली करना ही बेहतर… प्रथम चरण में जो भवन खाली हुए हैं उन्हें ही ध्वस्त किया गया:DM

देहरादून:ऋषिकेश आईडीपीएल खाली कराने को लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं.जो मकान खाली हो रहे हैं उनको प्रथम चरण के अनुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भारी विरोध के बावजूद भी रविवार से शुरू हो चुकी है.ऐसे में जिलाधिकारी सोनिका ने एक बार फिर आईडीपीएल में काबिज लोगों से अपील करते हुए कहा है कि समय रहते IDPL से भवन खाली करना ही बेहतर हैं. ताकि कानूनी प्रक्रिया प्रभावित ना हो. डीएम ने एक बार फिर यह बात दोहराते हुए कहा कि आईडीपीएल ने काफ़ी समय पहले पत्राचार के माध्यम से यह बात  स्पष्ट तौर पर कह दिया हैं कि जिस तरह से उन्हें फारेस्ट डिपार्टमेंट के माध्यम से लैंड मिली थी उसी तरह से वन विभाग को ये प्रॉपर्टी वापस कर दी जाए.ऐसे में आईडीपीएल और फॉरेस्ट दोनों की तरफ से जो पत्र मिला था.उसी के आधार पर प्रथम चरण में जो घर खाली हो गए थे उनका ध्वस्तीकरण कराया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  Uksssc पेपर लीक मामले में ED ने भी शुरू कार्यवाही.. हाकम, मनराल और राजेश की प्रॉपर्टी अटैच करने की कार्रवाई भी जल्द होगी शुरू

अपील के तहत लोग अब अपने स्तर से मकान खाली कर रहे हैं :DM

जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि आईडीपीएल को खाली कराने की प्रक्रिया पिछले दो माह से प्रचलित है. लगातार वन विभाग और प्रशासन की तरफ से अपील की जा रही है कि लोग समय रहते स्वेच्छा से जगह खाली कर दें. ताकि कानूनी कार्रवाई ने किसी तरह की बाधा ना आए. यही वज़ह हैं कि कई लोग अब अपने स्तर से भवन खाली भी कर रहे हैं..इसके अलावा वन विभाग प्रतिदिन एलाउंसमेंट कर लोगों से स्वेच्छा अनुसार समय से IDPL को खाली करने की अपील कर रहा है..

यह भी पढ़ें 👉  अवैध प्लांटिंग; सरकारी सम्पतियों में अतिक्रमण पर ज़िला प्रशासन सख्त; ध्वस्तीकरण अभियान शुरू..सरकारी भूमि अतिक्रमण मामलों में मिलीभगत पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक एक्शन तय

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें