चेतावनी:SSP देहरादून ने पब/बार व रेस्टोरेंट संचालकों को दी कड़ी चेतावनी..निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला प्रतिष्ठान तो सीधे मुकदमा दर्ज कर होंगी सख्त कार्यवाही..

SSP दून द्वारा पब/बार एवं रेस्टोरेंट मलिक/संचालकों के साथ सीधी वार्ता कर दी हिदायत…नियमों का उल्लंघन करने वाले सीधे वैधानिक कार्यवाही के लिये रहें तैयार…

01 दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा आकस्मिक छापेमारी के दौरान निर्धारित समयावधि के बाद भी संचालित होने वाले 02 बार/ रेस्ट्रोरेंट संचालकों के विरुद्ध दर्ज किया था अभियोग.

देहरादून:पब/बार और रेस्टोरेंटों में  देर रात तक चलने पार्टी के बाद मारपीट और फिर अंधाधुन सड़क पर फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक पर जा रहे ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत के बाद कानून व्यवस्था कड़ी नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस आलाधिकारियों को फटकार लगाई हैं.उन्होंने पुलिस महानिदेशक और देहरादून एसएसपी को  जन सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान देते हुए कानून व्यवस्था बेहतर करने की हिदायत दी है. इसी का असर  रहा की एसएसपी देहरादून ने सभी पब /बार, क्लब व रेस्टोरेंटों कड़ी चेतावनी देते हुए तय समयअवधि अनुसार प्रतिष्ठानों को रात्रि बंद में करने की हिदायती हैं.ऐसा न करने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की बात कही है. इस मामले को लेकर एसएसपी देहरादून ने मंगलवार सभी पब/बार व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक कर सीधी वार्ता में सभी प्रतिष्ठान मालिकों?संचालकों को उनके प्रतिष्ठानों में अनियमितता मिलने पर सख्त कार्यवाही की हिदायत देते हुए निम्न निर्देश दिये हैं:-

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफ़ल आयोजन के उपरांत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारीयों को लेकर देहरादून जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठकों का दौर शुरू..निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियां के लिए दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश..

1-  सभी पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिक/संचालक यह सुनिश्चित कर ले कि किसी भी पब/बार/रेस्टोरेंट को निर्धारित समयावधि के उपरान्त संचालित न किया जाये। निर्धारित समयावधि के बाद संचालित होने वाले पब/बार/रेस्टोरेंट के संचालक के विरूद्ध सीधे अभियोग पंजीकृत करते हुए कडी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी,  साथ ही सम्बन्धित प्रतिष्ठान के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जायेगी।  

2- सभी पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिक/संचालक अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करते हुए उक्त सभी कर्मियों की सूची पूर्ण विवरण के साथ पुलिस को उपलब्ध करायेंगे, साथ ही इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा कोई भी व्यक्ति उनके प्रतिष्ठान से न जुड़ा हो, इसमें कोताही बरतने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर दून पुलिस का नॉक आउट पंच..राज्य सम्पत्ति विभाग का फर्जी अधिकारी चढा दून पुलिस के हत्थे..जिलाधिकारी कार्यालय में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर की गयी थी धोखाधडी…

3-  सभी पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिक/संचालक अपने प्रतिष्ठानों में हुए किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, यदि किसी प्रतिष्ठान में हुए किसी विवाद,  जिसकी सूचना सम्बन्धित संचालक द्वारा पुलिस को न दी गई हो,  के चलते कोई आपराधिक घटना घटित होती है तो सम्बन्धित प्रतिष्ठान संचालक के विरूद्ध भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 

4-  सभी पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिक/संचालक अपने प्रतिष्ठान के एन्ट्री तथा एक्जिट प्वांइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस पुलिस को भी उपलब्ध करायें, जिससे निर्धारित समयावधि के बाद संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की जा सके। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Cyber Police को बड़ी सफ़लता: दुबई स्थित फर्जी शेल कंपनियों के जरिए 18 करोड़ के घोटालें का पर्दाफाश..शातिर साइबर क्रिमिनल पंजाब से गिरफ्तार..देशभर में 392 शिकायतें दर्ज..18 राज्यों की पुलिस कर रही थी अभियुक्त की तलाश..

5-  अक्सर पीजी/हॉस्टल में रहने वाले छात्र देर रात्रि तक पब तथा बारों में बैठे रहते हैं, जिसके पश्चात उनके द्वारा नशे की हालत में वाहनों को चलाया जाता है, जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। अत: सभी पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिक/संचालक निर्धारित समयावधि के बाद किसी भी दशा में अपने प्रतिष्ठानों का संचालन न करें, नियमों का उल्लघंन करता पाये जाने पर सम्बन्धित प्रतिष्ठान के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

देहरादून में संचालित होने वाले पब/बार/रेस्टोरेंट की संख्या के सापेक्ष पुलिस की उपलब्धता कम होने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिक/संचालकों सें अपेक्षा की गई कि वह अपने प्रतिष्ठानों में नियमों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करेंगे तथा देहरादून के माहौल में सकारात्मक सुधार लाने में पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें