
बी०डी०एस० एवं डॉग स्क्वाड के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर में चलाया सर्चिंग अभियान..सर्च अभियान के दौरान कोर्ट परिसर में नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु:SSP दून
देहरादून : एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से देहरादून ज़िला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से बुद्धवार 18 फरवरी 2026 को पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी माहौल हो गया. मामले की गंभीरता को देखते ऐतिहातन देहरादून एसएसपी प्रविंद्र सिंह डोभाल के निर्देश पर उच्च अधिकारियों द्वारा मोर्चा संभालते हुए पूरे कोर्ट परिसर में सर्च और सुरक्षा अभियान चलाया गया.इस दौरान डॉग स्क्वाड व बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया. मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर की सघन चैकिंग की गई. हालांकि गनीमत रहा की चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई. इसके बावजूद देहरादून पुलिस पूरे कोर्ट परिसर को अतिरिक्त सुरक्षा के घेरे में लिए हुए हैं.







देहरादून पुलिस से मेरी जानकारी के मुताबिक 18/02/2026 को जिला जज कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी दी गई है।
सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान के कमान संभालते हुए डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई.









