आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस की सघन चेकिंग में हत्थे चढ़े 03 ड्रग्स पैडलर. सैकड़ों की संख्या नशीले कैप्सूल/ टेबलेट और कैश सहित तस्करी वाली कार बरामद.. 

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा मादक पदार्थो/अवैध शराब/ अवैध धन की रोकथाम को लेकर सभी अंतरराज्यीय/ अंतर्जनपदीय सहित आंतरिक बैरियरों पर सघन चेकिंग के दिए हैं निर्देश…

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत दून पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान आशारोड़ी चेकपोस्ट में 03 ड्रग्स पैडलरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया.. पकड़े गए तस्करों के कब्जे से सैकडों संख्या में नशीले कैप्सूल/ टेबलेट व हजारों की नकदी सहित ड्रग्स तस्करी में इस्तेमाल होने वाली डिजायर कार बरामद की गई है.. पुलिस जांच-पड़ताल में पता चला कि तीनों ड्रग तस्कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर इलाके से नशीली दवाएं तस्करी कर देहरादून के शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को बेचने की फिराक में थे.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने की कवायद शुरू..मुख्यमंत्री धामी ने दिए उच्चाधिकारियों को निर्देश .."ऑपरेशन कालनेमि" की सफलता पर PHQ स्तर पर SIT गठन के भी आदेश..

बता दें कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ/ अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम के लिए  सभी अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय सीमाओं व आंतरिक बैरियरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं.इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया गया हैं..इसी क्रम में थाना क्लेमेंटाउन पुलिस टीम द्वारा आशारोड़ी बैरियर पर की जा रही चेकिंग के दौरान 01 स्विफ्ट डिजायर कार को चैक करने पर कार सवार 03 व्यक्तियों के पास से 384 SPAS-PARVION PLUS नशीले कैप्सूल व 390 ALPRAZOLAM नशीली टैबलेट व 95000/- रुपए नगद बरामद हुए. ऐसे में तीनों नशा तस्करों मौके से गिरफ्तार किया गया.पकड़ें गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना क्लेमेंटटाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: ईस्ट-होपटाउन और आर्केडियां ग्रांट के अवैध निर्माण पर चला ध्वस्तीकरण का डंडा.. पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना !

नशीली ड्रग्स बिक्री के लिए शिक्षण संस्थानों के छात्रों को टारगेट

पुलिस पूछताछ में गिरफ्त में आये तस्करों ने बताया कि नशीले कैप्सूल/टैबलेट्स की खेप वह लोग छुटमलपुर सहारनपुर से लेकर आ रहे थे.और देहरादून के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को बेचने की फिराक में थे.इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के पास से बरामद नगदी (रूपयों) के बारे में जानकारी मिली की नशीली कैप्सूल/ टेबलेट को बेचकर जो पैसा मिला ये उसी का कुछ हिस्सा हैं.. 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता: दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा,लाखों के जेवरात समेत पश्चिमी यूपी 03 के शातिर बदमाश गिरफ्तार, 02 वांटेड महिलाओं की तलाश तेज़..

 गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर 

(1)अकरम अली पुत्र अख्तर वाहिद निवासी स्टेट अर्काडिया ग्रांट बनियावाला गोरखपुर, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 32 वर्ष..

(2) आमिर खान पुत्र अब्दुल कयूम निवासी मरकाम ग्रांट तेलीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 28 वर्ष.

(3) शौकीन पुत्र मोहम्मद फकीर निवासी टी स्टेट अर्काडिया ग्रांट बनिया वाला गोरखपुर, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 32 वर्ष..

बरामद ड्रग्स

(1) 384 SPAS-PARVION PLUS नशीले कैप्सूल 

(2) 390 ALPRAZOLAM TABLET 

(3) 95000/-  रुपए नगद

(4) एक कार डिजायर संख्या UK07TA 9186.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें