दुःखत: टैक्टर पर बैठे 03 साल के मासूम बच्चे की गिरने से मौत…

देहरादून:थाना प्रेम नगर के अंतर्गत झाझरा निवासी एक 03 साल के मासूम बच्चे की ट्रैक्टर से गिरने के कारण दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार मोहल्ला झाझरा निवासी दीपक पुत्र गिरीश अपने पड़ोसी के ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था,तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया.इस घटना में बच्चें को गंभीर चोटें आई..घटना के तत्काल बाद परिजनों ने मासूम दीपक को नजदीकी हॉस्पिटल ( सुभारती) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया.जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया..पुलिस के अनुसार मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है..तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायगी.

यह भी पढ़ें 👉  सीनियर सिटीजन की सुरक्षा दृष्टिगत मुख्यालय स्तर पर होगी अब मासिक समीक्षा,DGP अशोक कुमार ने प्रदेश में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पुख़्ता करने की दिशा में सभी जनपद SSP/SP को इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए दिशा-निर्देश..

नाम पता मृतक :

दीपक पुत्र गिरीश निवासी हाल झाझरा, थाना प्रेम नगर, जनपद देहरादून, उम्र 3 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें