दुःखत:धार्मिक कार्यक्रम से लौटे एक ही परिवार के 07 लोगों ने की आत्महत्या..कार ने मिला सभी का शव..कुछ समय पूर्व देहरादून में रहता था हरियाणा निवासी मृतक परिवार..

जिस वाहन में मृतकों के शव मिला वह कार देहरादून निवासी के नाम रजिस्टर्ड

देहरादून/हरियाणा: पंचकूला में आयोजित हनुमंत कथा कार्यक्रम से लौटे एक ही परिवार के 07 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतकों के शव पंचकूला (हरियाणा) सेक्टर 27 क्षेत्र में उसी कार में बरामद हुए जिस कार में सवार होकर वह लोग पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम हनुमंत कथा कार्यक्रम से अपने गंतव्य लौट रहे थे..हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं..उधर देहरादून पुलिस के अनुसार मृतक परिवार 8 से 9 माह पहले देहरादून के कोलागढ़ में किराए पर रहता था. वर्तमान समय में मृतक परिवार अपने मूल निवास पंचकूला हरियाणा में रहता था.मृतकों के शव जिस कार में बरामद हुए वह कार देहरादून रायपुर निवासी एक व्यक्ति का नाम बताई जा रही हैं..प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक परिवार काफी समय से आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा था. मृतक परिवार में  42 वर्षीय- प्रवीण मित्तल उनकी पत्नी,माता-पिता और दो बेटियां सहित एक बेटा था..इन सभी लोगों की इस घटना में मौत हो गई हैं.. बताया जा रहा है की घटना के उपरांत हरियाणा पुलिस इस दुःखत घटनाक्रम के जांच पड़ताल में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: विकासनगर क्षेत्र में एक बार फिर अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का पंजा..पुलिस की मौजूदगी में 04 धार्मिक भवन सहित तकरीबन 106 अवैध कब्ज़े ध्वस्त किये गए…
Oplus_16908288

वही देहरादून पुलिस ने बताया कि उक्त मृतक परिवार के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि मृतक प्रवीण मित्तल पुत्र देशराज मित्तल का परिवार लगभग 8-9 महीने पूर्व तक कोलागढ़ देहरादून में किराए पर निवास करता था,जिनका मूल रूप से चंडीगढ़ क्षेत्र का होना प्रकाश में आया है.हालांकि वर्तमान में उक्त परिवार देहरादून में निवास नहीं कर रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ धाम पहुँचे पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड.. सफ़ल यात्रा के दृष्टिगत  सम्बंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

 वही पुलिस जांच में पता चला कि  घटनास्थल से जो वाहन मृतक के पास मिला है,वह मालदेवता देहरादून के गंभीर सिंह नेगी के नाम पर पंजीकृत है.उसने संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनकी मृतक प्रवीण मित्तल से NGO के काम के सिलसिले में मुलाकात हुई थी. मृतक पूर्व में चाइल्ड लाइफ केअर मिशन नाम से NGO चलाता था..इसी दौरान मित्रता के चलते गंभीर नेगी ने उक्त वाहन अपने नाम पर फाइनेंस करवाया था,जिसे वर्तमान में मृतक चलाता था..वर्तमान में मृतक का परिवार सहित चंडीगढ़ में निवास करना प्रकाश में आया है..

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली विस्फोट के बाद देहरादून में कैमिकल शॉप्स की आकास्मिक  चैकिंग..सोडियम नाइट्रेट/पोटेश्यिम नाइट्रेट व सल्फर की बिक्री करने वाली दुकानों/गोदामों पर स्टॉक चैक किया गया..SSP देहरादून के निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाही जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें