देहरादून: विकासनगर क्षेत्र में एक बार फिर अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का पंजा..पुलिस की मौजूदगी में 04 धार्मिक भवन सहित तकरीबन 106 अवैध कब्ज़े ध्वस्त किये गए…

देहरादून: पछवादून के अंर्तगत विकासनगर में एक बार फिर आज अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजा र्है. यहां उत्तराखंड जल विद्युत निगम की भूमि पर कुल्हाल,ढकरानी और कुंजा क्षेत्र में तकरीबन 106 अवैध अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने सभी अवैध कब्जों को खाली कराने की कार्यवाही की..

यह भी पढ़ें 👉  सर्दी: पहाड़ो पर आज बर्फवारी के आसार ,मैदानी जिलों में बढ़ेगी ठंड. जानिए मौसम अपडेट...

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में इस बार कोई विरोध नहीं !

 शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 को सुबह सवेरे ही SDM विकासनगर विनोद कुमार और CO भास्कर शाह के नेतृत्व में प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंची और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संबंधित विभागों की टीम के साथ चिन्हित अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही शुरू की गई..इस कार्यवाही के दौरान अवैध कब्जों की जद में आए 02 धार्मिक भवन जिसमें 02 मदरसे,01 मस्जिद और 01 मंदिर के अवैध भवन को भी हटा दिया गया.वही ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के दौरान इस बार मौके पर कोई विरोध देखने को नहीं मिला..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून की सटीक रणनीति से अपराधियों के हौसलें पस्त…हरियाणा मेवात से सेलाकुई बड़ी वारदात को अंजाम देने आये 04 गैंगस्टर अपराधी गिरफ्तार..अवैध हथियार,जिंदा कारतूस,लग्ज़री कार सहित दर्जनों ATM कार्ड्स बरामद.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें