AE/JE परीक्षा लीक प्रकरण के नकल माफिया अब न्याय के कटघरे में, 96 अभियुक्तों को खिलाफ हरिद्वार SIT ने कोर्ट में दाख़िल की चार्जशीट.कई अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी..

हरिद्वार:उत्तराखंड के JE/AE परीक्षा लीक प्रकरण में नकल माफिया अब न्याय के कटघरे में आ गए है.हरिद्वार SIT ने कुल 96 अभियुक्तों के खिलाफ  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इनमें से 21 नकल माफियाओं के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य एवं सबूतों के आधार पर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है. ताकि नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जा सकें. वहीं दूसरी ओर इस प्रकरण में कई संदिग्ध छात्र और अन्य लोगों के खिलाफ भी एसआईटी की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  तैयारी: आगामी चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दृष्टिगत दून पुलिस ने कसी कमर..SSP दून ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश..

मुख्यमंत्री आदेशानुसार नकल माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए हरिद्वार पुलिस कटिबद्ध:SSP हरिद्वार

 हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के अनुसार उत्तराखंड मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार कोई भी नकल माफिया न बचे सकें. इसी को चरितार्थ करने के लिए हरिद्वार SIT कटिबद्ध होकर प्रभावी कार्रवाई कर रही हैं. वही दूसरी तरफ अभी तक JE/AE पेपर लीक  प्रकरण में करीब 20 लाख कैश,13.41 लाख अकाउंट में फ्रीज कर तकरीबन 35 लाख की ज्वैलरी अभियुक्तों से बरामद हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  PM अपील का असर :मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल बैठक में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए...

इन्वेस्टिगेशन के तहत कई अन्य लोगों के खिलाफ भी सबूतों के आधार पर होगी प्रभावी कार्रवाई:SSP हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक जेई/एई पेपर लीक प्रकरण में कनखल थाने में मुकदमा दर्ज हैं. इस केस में समय-समय पर अलग-अलग अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसमें से 21 मुख्य नकल माफियाओं के खिलाफ पर्याप्त सबूतों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है.इतना ही नहीं इस परीक्षा में शामिल 60 नकलची छात्रों के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है. एसएसपी हरिद्वार के मुताबिक अभी तक नकल माफियाओं व अन्य लोगों के निशानदेही पर 68 लाख नगद और ज्वेलरी बरामद की जा चुकी हैं. फिलहाल इस केस में इन्वेस्टिगेशन जारी है. कई संदिग्ध छात्रों और अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं.उन सभी की तस्दीक की जा रही है.आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य व सबूत एकत्र होने के बाद उनके खिलाफ भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और कड़ा प्रहार,अब J.E./A.E.परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में 3 आरोपी गिरफ्तार..
बाइट:अजय सिंह ,SSP हरिद्वार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें