नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट वार्ता…भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग सुदृढ़ करने पर जोर..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री श्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया.. सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृति और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया..

यह भी पढ़ें 👉  यूक्रेन से भारत लौटे उत्तराखंड के छात्र. वापस आने पर जताई खुशी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत साझा हैं और दोनों क्षेत्रों के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिंक संबंध हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं इन्फ्रास्टक्चर विकास में सहयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.. 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: तिमली-धर्मावला के जंगल में डकैतों और दून पुलिस के बीच मुठभेड़..मुजफ्फरनगर बदमाश बबलू बादशाह को लगी गोली,02 अन्य बदमाश गिरफ्तार…खुशहाल पुर डकैती कांड में पुलिस की धरपकड़ तेज़…एसएसपी देहरादून कार्रवाई में रहे मौजूद…

इस अवसर पर नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मंत्री वीर बहादुर थापा, सदस्य श्री घनश्याम चौधरी,  नरेश कुमार शाही, झपत बहादुर सौद, शेर बहादुर भण्डारी, प्रमुख सचिव सुदूर पश्चिम प्रांत डॉ. कमल प्रसाद पोखरेल शर्मा, सचिव सूरत कुमार बम, राजनीतिक सलाहकार डॉ. जितेन्द्र उपाध्याय मौजूद रहें.. वही उत्तराखंड सरकार से प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु और सचिव  विनोद कुमार सुमन इस दौरान मौजूद थे..

यह भी पढ़ें 👉  अपराध: कोरियर की आड़ मे नशे का काला कारोबार , पापा की परियां गिरफ्तार. 2 सगी बहने कर रही थी ये गलत काम..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें