चमोली में दर्दनाक हादसा,शादी समारोह से लौट रहा वाहन खाई में गिरा,02 लोगों की मौत,10 को SDRF ने बमुश्किल किया रेस्क्यू..

चमोली: बीती रात (28 फरवरी )जोशीमठ के अंतर्गत चाइ थाई गांव के समीप सवारियों से भरा वाहन (बोलेरो) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. बोलेरो में 12 लोग सवार थे.जिसमें से 2 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.गनीमत रहा कि 10 लोगों को समय रहते संकटमोचक के रूप में SDRF टीम ने बमुश्किल गहरी खाई से रेस्कयू कर अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि सवारियों से भरा वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) में 12 लोग सवार थे,जोकि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे.तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य निष्ठा: अत्यधिक कठिन मौसम के बीच केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को निस्वार्थ भाव से मद्दत कर कर्तव्य पथ पर अडिग हैं SDRF के जवान.. देखें ताजा तस्वीरें
रेस्क्यू वीडियो

मृतको के नाम

1. संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह

2. कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अपराधिक घटनाओं के वर्कआउट का शानदार रिकॉर्ड.2023 के शुरुआती 4 महीनों के प्रदर्शन आंकड़ों ने पिछले दो वर्ष के वर्कआउट को पछाड़ा.

घायलों के नाम

1. रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह

2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह

3. खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह

4. जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: स्ट्रीट क्राइम की घटना का 12 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा.. घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को धरदबोचा..लूट का सामान भी बरामद..

5. रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह

6. मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी

7. सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह

8. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह

9. पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल

10. रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें