बेगानी शादी में अब्दुल्ला बनने वाला गिरफ्तार..हवाई फायर कर सरेआम दिखाई थी भीड़ में दबंगई…

लड़की को छेड़ने और बुजुर्ग को गोली लगने की खबर पूरी तरह से भ्रामक:पुलिस

देहरादून: आईएसबीटी के समीप दो पक्षों की लड़ाई में अब्दुल्ला बन हवाई फायर कर दबंगई दिखाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है..गिरफ्त में आये बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी अभियुक्त आयुष राठी (उम्र 21वर्ष )के कब्ज़े अवैध तमंचा बरामद किया गया है.. पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त आईएसबीटी के नीचे दो पक्षों की लड़ाई में अब्दुल्ला बन जा पहुंचा और बीच-बचाव कर भीड़ में हवाई फायर करने लगा.. हालांकि सूचना मिलते ही तत्काल समय रहते पुलिस में उसे गिरफ्तार कर लिया..

 थाना पटेलनगर पुलिस 10 जून 2025  की रात्रि को चौकी ISBT पर सूचना मिली कि आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे किसी व्यक्ति ने फायर कर दिया है. सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर जा कर पुलिस  ने एक व्यक्ति को पकड़ा जिससे लोगों द्वारा मारपीट की जा रही थी. पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो एक देसी तमंचा बरामद हुआ.ऐसे में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फायर करने वाले अभियुक्त आयुष राठी पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश को मौके पर गिरफ्तार किया..अभियुक्त से पूछताछ करने पर जानकारी हुई उक्त युवक आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था.जहाँ एक लड़का और एक लड़की का आपसी बातों को लेकर वाद विवाद हो रहा था.इस विवाद लेकर आसपास के ऑटो वाले और वहाँ खड़े अन्य लोग लड़की की ओर से बीच बचाव करने लगे..शोर गुल सुनकर आयुष राठी भी मौके पर चला गया,और बीच बचाव करने लगा.तभी वहां खड़ी भीड़ ने आयुष राठी को भी उक्त लड़के का साथी समझकर भमकाते हुए दबाव बनाया.ऐसे मे भीड़ को अपने ऊपर हावी देख आयुष राठी ने अपने पास रखा देसी कट्टा निकाल के हवा में फायर कर दिया.. हवा में गोली चलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.. ऐसे में इस घटना की  सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फायर करने वाले अभियुक्त आयुष राठी को गिरफ्तार कर लिया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य 30 फ़ीसदी पूरा,कार्यवाही में संबंधित विभागों का पुलिस को पूर्ण सहयोग नहीं..मुख्यमंत्री करने जा रहें हैं समीक्षा...

 पुलिस जांच पड़ताल में ये स्प्ष्ट हुआ कि एक अज्ञात लड़की-लड़की के आपसी विवाद कर ISBT फ्लाईओवर के नीचे झगड़ रहे थे.तभी उनके बीच में अभियुक्त आयुष राठी बेगानों की शादी में अब्दुल्ला बनकर हवाई फायर करने लगा..हालांकि समय रहते ही सूचना मिलते ही ISBT पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया..

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: जनता का फ़ैसला EVM में कैद, नेतागण लगा रहे, हार जीत की गुणा भाग .कांग्रेस परिवर्तन तो, भाजपा विकास के मुद्दे पर भर रही जीत का दम

लड़की को छेड़ने और बुजुर्ग को गोली लगने की भ्रामक खबर ग़लत:पुलिस

वही पुलिस जांच के अनुसार इस घटनाक्रम में युवक द्वारा किसी लड़की को छेड़ने या बुजुर्ग को गोली लगने जैसा कोई तथ्य की पुष्टि नहीं हुई. हालांकि हवाई फायर के कारण भागदौड में एक बुजुर्ग को हल्की चोट आयी है.. इस प्रकरण में स्वयं बुजुर्ग ने सामने आकर बयान दिया कि नाही उसको कोई गोली लगी है, और ना ही उसे कोई जान माल का खतरा है..

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी दंगा: नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी..दंगे के मास्टरमाइंड अब्दुल के फ़रार पुत्र मोईद दिल्ली से गिरफ्तार.. अब तक नामज़द कुल 84 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे..

बाईट: बुजुर्ग व्यक्ति, का बयान

बाईट: बुजुर्ग व्यक्ति, बेटा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें