कार्रवाई: अवैध खनन पर कोताही बरतने वाले चौकी इंचार्ज सहित 03 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज…SSP बोले-जनहित पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..

देहरादून: विकास नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदी में अवैध खनन रोकने में लापरवाही बरतने के मामलें में एसएसपी देहरादून द्वारा विकास नगर बाजार चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया है..एसएसपी अजय सिंह ने साफतौर पर कहा कि जनहित पुलिसिंग और जनता की शिकायतों पर सुनवाई न करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है..

यह भी पढ़ें 👉  नहीं थम रहा चारधाम यात्रा के नाम पर हेली सेवा टिकटों की धोखाधड़ी,STF ने 15 और Fake वेबसाइटों को कराया ब्लॉक.

मुख्यमंत्री धामी ने लिया अवैध खनन का संज्ञान

जानकारी के अनुसार विकास नगर इलाके में अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनता से मिली सूचना के ऊपर संज्ञान लिया गया था. इसके बाद लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर एसएसपी द्वारा कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर.. ऐतिहातन दून पुलिस ने गंगा घाटों में लोगों की आवाजाही पूर्णतः बंद की..

अवैध खनन की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर न पहुंचने में मिली लापरवाही

एसएसपी कार्यालय के अनुसार 27 अप्रैल 2025 को विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाजार क्षेत्र में नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने के उपरांत भी समय से मौके पर न पहुंचते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उप निरीक्षक वैभव गुप्ता(चौकी प्रभारी बाजार) सहित चीता में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  Blinkit boy Arrest.. चेन स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा..घटना को अंजाम देने वाले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार.. महंगे शौक और कर्ज के चलते अपराध कारित..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें