सावधान: ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर.. ऐतिहातन दून पुलिस ने गंगा घाटों में लोगों की आवाजाही पूर्णतः बंद की..

त्रिवेणी सहित अन्य घाटों के किनारे भ्रमणशील रहकर दून पुलिस द्वारा लगातार लाउड हेलरों के माध्यम से लोगों को किया जा रहा सतर्क..

देहरादून:मॉनसून सीजन में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है..साथ ही त्रिवेणी घाट में आरती स्थल व अन्य घाट जलमग्न हो गए है.ऐसे में सुरक्षा की दृष्टिगत देहरादून पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर आवजाही को पूर्णत: प्रतिबन्धित कर दिया गया है.. पुलिस टीम द्वारा घाटों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को लगातार लाउड हेलरों के माध्यम से आमजनमानस को लगातार जल प्रवाह के बढने के कारण घाटों पर नही जाने की हिदायत दी जा रही हैं. गंगा का जलस्तर ख़तरे के निशान से ऊपर आने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस विभाग को मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश..देवभूमि में गौवंश हत्यारों पर सख्त कारवाई की जाएं…सख्त गौवंश संरक्षण कानून के दायरे में दिलाएं आरोपियों को सजा..

बता दें की उत्तराखंड में लगातार हो रही मानसून की भारी बारिश के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक जलस्तर/भूस्खलन के अंदेशा बना हुआ हैं..एक दिन पहले ही उत्तरकाशी हर्षिल जैसे स्थानों में बादल से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है.ऐसे में स्थानीय पुलिस प्रशासन और सेना सहित राज्य सरकार की सभी रेस्क्यू टीमें घटनास्थलों में युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं..

यह भी पढ़ें 👉  आस्था:2027 कुंभ के भव्य आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ की बैठक..2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की भी घोषणा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें