पुलिस विभाग को मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश..देवभूमि में गौवंश हत्यारों पर सख्त कारवाई की जाएं…सख्त गौवंश संरक्षण कानून के दायरे में दिलाएं आरोपियों को सजा..

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी से लगे जिलों में गौवंश हत्याओं पर सख्ती से रोक लगाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन को दो दो टूक शब्दों में निर्देशित किया है..उन्होंने कहा है कि देवभूमि में गौ हत्यारों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.. बीते रोज हरिद्वार जिले में हुई गौ वंश हत्याओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार ने सख्त गौ संरक्षण कानून बनाया हुआ है, जिसके तहत गौवंश हत्याओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा है कि ऐसी सूचनाएं चिंताजनक है कि यूपी के गौ तस्कर देवभूमि में छिपकर गौवंश हत्याओं को अंजाम देते हुए अपना कारोबार कर रहे है. राज्य सरकार इसे कतई स्वीकार नहीं कर सकती..

यह भी पढ़ें 👉  पत्थरबाजों को फंडिंग होने वाले इस बैंक का खाता बाहरी लोगों का,पुलिस जल्द संदिग्ध खाते का करेंगी खुलासा..अभी तक का पूरा मूवमेंट भी संदिग्ध:DIG

हरिद्वार में गौवंश हत्यारो पर कार्रवाई..

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि राज्य में गौ संरक्षण कानून लागू होने के बाद हरिद्वार पुलिस की 11 बार मुठभेड़ गौवंश तस्करों से हुई है.इनमें से 09 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कारवाई की गई है.जनकी अन्य 18 गौ तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है. इस कार्रवाई के दौरान 168 गौवंशीय पशुओं को बचाया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  गुमशुदा बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में दून पुलिस ने सहारनपुर से शव बरामद किया..घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को पूर्व में देवबंद से किया गया था गिरफ्तार..

एसएसपी डोभाल ने बताया कि गौवंश हत्याओं में लिप्त कुछ आरोपी अभी फरार है,जिनकी लगातार तलाश की जा रही है..उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत यूपी बॉर्डर पर गौवंश को लेकर लगातार चेकिंग भी की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी है दून पुलिस का सख्त अभियान..सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग करने,रैश ड्राइविंग और ड्रंक एण्ड ड्राइव जैसे मामलों में ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें