पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के अंदर मारपीट की घटना उपरांत पीड़ित युवती आयी सामने..चापड़ से हमले की अफवाहों को सिरे से नकारा..

घटना के संबंध में अफवाह न फैलाने की अपील:पीड़ित युवती

देहरादून : पटेल नगर क्षेत्र स्थित एक कैफे के अंदर दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गई युवती के सिर पर चोट की घटना को लेकर स्वयं घायल युवती ने अपना वीडियो ज़ारी कर सच्चाई बताई है..युवती ने बताया उस पर सीधे निशाना किसी ने नहीं साधा था.वो तो बीच बचाव करने गईं थी, इसी दौरान एक पक्ष के हमले में वह बीच में आ गईं तो उसके सिर बड़ी चम्मच यानी करछी का वार लग गया.जिसकी वजह से उसके सिर चोट आयी और 06 टाँके लगें है.दरसल इस घटना को लेकर कुछ सोशल मीडिया पर इसी घायल युवती पर धारदार हथियार (चापड़)से हमला करने की अफवाह/ भ्रामक भरी ख़बर प्रसारित की गईं थी. ऐसे में अब स्वयं घायल युवती ने पूरे घटनाक्रम की सच्चाई बताते हुए चापड़ (हथियार )से हमला न होने की बात स्वीकारतें हुए सोशल मीडिया की खबर को खारिज कर गलत बताया है.पीड़ित युवती ने बताया कि पटेलनगर स्थित एक कैफे में किसी विवाद को लेकर ज़ब दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी.तभी उसके द्वारा बीच में बचाव किया गया, इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष पर रेस्टोरेंट में पड़ी करछी से ज़ब वार किया तो वह गलती से बीच आ गईं..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: रिलायंस डकैती कांड में फ़रार चल रहे 02 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश को दून पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार.. हथियार रिकवरी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला,जवाबी फायर में अभियुक्त हुआ घायल..अब तक 02 मुख्य अभियुक्त सहित 08 बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

घायल युवती ने लोगों से घटना के संबंध में अफवाह न फैलाने की अपील की है.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें