सरकारी जमीनों से सभी अतिक्रमण शीघ्र हटाया जाएं: CM..शत्रु सम्पतियों में बनेंगे पब्लिक प्रॉजेक्ट.प्लाटिंग में आ रही शिकायतों पर सुनवाई कर सख्त कार्यवाही की जाए: मुख्यमंत्री

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के सबंध में सोमवार समीक्षा बैठक की.इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी जमीनों से अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाएं. उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के संबंध में शासन स्तर पर आज ही शासनादेश जारी किया जाए. मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है.और यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक पूरी तरह से सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाती.

शत्रु सम्पतियों में बनेंगे पब्लिक प्रॉजेक्ट.

 वही दुसरी तरफ मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारीयों को निर्देशित किया की शत्रु सम्पतियों का स्थलीय निरीक्षण करें और जिन शत्रु सम्पतियों को जिला प्रशासन द्वारा अभी तक अधीन नहीं लिया गया है,उन्हें भी जल्द अधीन में लिया जाए. CM ने कहा कि जिन शत्रु सम्पतियों को जिला प्रशासन द्वारा अधीन लिया जा चुका है,उनमें क्या पब्लिक प्रोजक्ट बन सकते हैं, इसका प्रस्ताव भी शीघ्र शासन को भेजे जाएं.ताकि उसमें सकारात्मक निर्णय लिया जा सके. सभी जिलाधिकारी अपने अपने जनपदों की अवशेष शत्रु सम्पतियों का जल्द चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही करें.

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून का ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान जारी..निजी शिक्षण संस्थान में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची पुलिस और डाक्टरों की संयुक्त टीम..रेन्डमली 100 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट..

बाहरी लोगों के सत्यापन में कोताही नहीं,लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो:CM

 मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को आदेश दिए कि बाहरी व्यक्तियों के साथ ही किरायेदारों का भी नियमित सत्यापन किया जाए. इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए. अतिक्रमण हटाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और एक दूसरे का सहयोग करें. 

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा:50 हज़ार का इनामी फ़्रॉड भूमाफिया गिरफ्तार,2021 से चल रहा था फ़रार..

 प्लाटिंग में आ रही शिकायतों पर सुनवाई कर सख्त कार्यवाही की जाए.

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में जो नई प्लाटिंग हो रही हैं,उनमें नियमानुसार सभी कार्यवाही हो. यदि कहीं भी कोई शिकायत आ रही है,तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. 

सभी सरकारी भूमियों का यूनिक नंबर होगा,सेटेलाइट पिक्चर से होगी मॉनिटरिंग.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी भूमि का अपना यूनिक नंबर होगा और सभी विभाग अपनी सरकारी संपत्ति का रजिस्टर मेंटेन करेंगे। इसकी डिजिटल इन्वेंटरी होगी। सरकारी भूमि की समय समय पर सेटेलाइट पिक्चर भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं की कौशल विकास विभाग के माध्यम से तकनीकि प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए. इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था भी की जाए और इसके लिए जल्द शासनादेश निकाला जाए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जनता से सीधे संवाद कर मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं.जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश..

इस बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री एच.सी. सेमवाल, श्री विनय शंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. श्री बंशीधर तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें