रिलायंस डकैती कांड में दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता..बिहार से गिरफ्तार मास्टरमाइंड शशांक के गुर्गे को भी गुजरात से दबोचा..मेहसाणा गुजरात में लूट की बड़ी वारदात को विफल कर दून पुलिस की धरपकड़..

एसएसपी देहरादून की चौतरफा घेराबंदी के आगे सोना लुटेरे गैंग जा रहे सलाखों के पीछे..

सोने के लुटेरे गैंग के मंसूबों को गुजरात में दून पुलिस ने किया विफल..

मेहसाणा गुजरात में बड़ी वारदात हुई देहरादून पुलिस के सहयोग से विफल.. 

दस दिन से लगातार पीछा करते पुलिस टीम ने गुजरात मे ड़ाला था डेरा..

देहरादून:रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दबिशें देते हुए जानकारी एकत्रित की जा रही है.  इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली कि शशांक गैंग के सदस्य गुजरात के मेहसाणा में डकैती की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.  उक्त इनपुट को गुजरात पुलिस के साथ साझा करते हुए दून पुलिस की टीम द्वारा पिछले 10 दिनों से गुजरात में डेरा डालते हुए अभियुक्तो के संबंध में जानकारी की जा रही थी.इसी क्रम में आज 07 जनवरी 2024 को देहरादून पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात के मेहसाणा थाना क्षेत्र से शशांक गैंग के एक सदस्य विकास कुमार को ज्वेलर्स शोरूम की रैकी करते हुए अवैध अस्लहे के साथ गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  क्रिप्टो ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर दिव्यांग से 13 लाख की धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश,देहरादून साइबर पुलिस ने गैंग के चौथे सदस्य को दिल्ली से किया गिरफ्तार..

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि शशांक द्वारा मेहसाणा में ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए अभियुक्त  पिछले कुछ दिनों से मेहसाणा में रुककर उक्त शोरूम की रैकी कर रहा था..

यह भी पढ़ें 👉  सर्दी : ठंड से ठिठुरते लोगो के बीच, देर रात पहुंचे दून DM. बांटे कम्बल. प्रमुख चौराहों पर अलाव के लिए निर्देश..

 गिरफ्तार अभियुक्त:-

 विकास कुमार पुत्र मनोज भगत निवासी यू- 24 रेजिडेंसी, सूरत गंगानगर समिति मूल निवासी मधुरापार गांव वार्ड नंबर 10 तहसील साहिबगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार..

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रातभर जारी रहा SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन, 80 ज़िन्दगियों को बचाया. संकट में फसे लोगो के लिए, किसी फरिश्ते से कम नही है ये जवान...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें