देहरादून में हत्या का सिलसिला ज़ारी..गुमशुदा हुए युवक को मौत के घाट उतार,फिल्मी अंदाज में शव को ठिकाने लगाने का मामला!. पुलिस टीमें कार्रवाई में जुटी..

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.एक के बाद एक क़त्ल की घटनाएं सामने आने से शहर में सनसनी  का माहौल है. ताजा घटना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है. जहां जानकारी के अनुसार तीन दोस्तों ने मिलकर एक साथी को  मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि ये पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद फिल्मी स्टाइल में हत्या के  शव को हरिद्वार क्षेत्र में ठिकाने लगाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक बीते 09फ़रवरी 2026 से पहले लापता हुआ था.जिसकी रिपोर्ट थाना वसंत विहार में दर्ज गईं थी. अब उसी लापता दिगंबर धीमान की हत्या की जानकारी सामने आने के बाद देहरादून पुलिस शव की तलाश करने के साथ ही आगे की कार्यवाही के जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आदतन अपराधी को दून पुलिस ने दिखाया जिले से बाहर का रास्ता.. लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ जारी हैं जिलाबदर की कार्यवाही: SSP दून

 प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पोक्सो एक्ट में आरोपी दिगंबर धीमान 09 फरवरी 2026 को अपने पिता के साथ देहरादून कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा था. कोर्ट रजिस्टर में उसने अपनी पेशी के हस्ताक्षर किए, लेकिन उस दिन उसके बयान दर्ज नहीं हो सके. ऐसे में शाम को कोर्ट से निकलते वक्त उसने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि वह थोड़ी देर में दोस्तों से मिलकर घर आ जायेगा.लेकिन इसके बाद वह पूरी रात बीत जाने के बावजूद घर नहीं लौटा. इसके बाद काफी खोजबीन  करने के उपरांत परिजनों के अनुसार दिगंबर कोर्ट से निकलने के बाद रेसकोर्स क्षेत्र स्थित गड्ढा कॉलोनी में अपने तीन नजदीकी  दोस्तों के साथ बैठा और चारों में एक साथ में शराब पी. उधर पुलिस जांच में भी ये पता चला की चारों दोस्तों ने शराब पीने के दौरान उनमें आपसी कहासुनी शुरू हुई और विवाद मारपीट तक पहुंच गया.इसी मारपीट  के दौरान एक दोस्त ने बेसबॉल बैट से दिगंबर के सिर पर वार किया, जिसके कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद तीनों दोस्तों ने फिल्मी अंदाज में मृतक के शव को गाड़ी में डालकर हरिद्वार क्षेत्र में संभवत ठिकाने लगाया.

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: शातिर बदमाशों के साथ दून पुलिस की फिर से मुठभेड़..बदमाश को लगी गोली.. गिरफ्तार..धरपकड़ के दौरान रायवाला के छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान घटना..दोनों बदमाशों के खिलाफ कई संगीन दर्ज..

 जानकारी के अनुसार बीते 9 फरवरी 2026 को कोर्ट से वापस होने के बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने 11 फरवरी को पुलिस में मृतक दिगंबर धीमान की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई.पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी रहीं. जांच पड़ताल के दौरान फोन कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करने पर हत्या की बात सामने आयी. बताया जा रहा है की हत्या की घटना में शामिल तीनों संदिग्ध दोस्तों की लोकेशन ट्रैक कर ली गई है.अब उनकी गिरफ्तारी के साथ ही पूछताछ कर उनकी  निशानदेही पर शव बरामद किया जाना है.

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पेंद्र दुग्गल हत्या मामलें में दोषी करार मेहमूद को आजीवन कारावास..नईम को 7 साल की सज़ा…


जानकारी के अनुसार मृतक दिगंबर धीमान साल 2021 में थाना वसंत विहार क्षेत्र में एक नाबालिग यौन उत्पीड़न केस में दर्ज हुए मुकदमें आरोपी था.इसी केस के विषय में वह बीते 9 फरवरी को कोर्ट पेशी में पहुंचा था. लेकिन कोर्ट से निकलने के बाद वह अपने दोस्तों के पास गया जहां इतनी बड़ी जानलेवा घटना हो गई. अब पुलिस पीड़ित परिजनों से तमाम जानकारी लेने के साथ ही घटना में अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ और शव की बरामदगी में जुटी है 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें