मुठभेड़: शातिर बदमाशों के साथ दून पुलिस की फिर से मुठभेड़..बदमाश को लगी गोली.. गिरफ्तार..धरपकड़ के दौरान रायवाला के छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान घटना..दोनों बदमाशों के खिलाफ कई संगीन दर्ज..

देहरादून: संगीन क़िस्म के अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान एक बार फिर देहरादून पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ की घटना सामने आयी है.पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात्रि थाना रायवाला क्षेत्रअंतर्गत छिद्रवाला में चेकिंग के दौरान दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस के रोके जाने पर न रुककर मौके से फरार हो गए.ऐसे में पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करने पर दोनों बदमाश हाइवे से सटे जंगल की तरफ भागकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे.. इसी दौरान बदमाशों के साथ आमने-सामने होने पर मुठभेड़ घटना हुई..पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी. तत्काल ही घायल बदमाश को हिरासत में लिया गया.हालांकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.लेकिन सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा पीछा करते  फ़रार हुए दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता: नशे के विरूद्ध SSP दून की एक और नई पहल..कॉलेज प्रबन्धकों को अभी समझाया,आगे होगी सख़्त कार्यवाही…

 मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए डोईवाला स्थित राजकीय चिकित्सालय में लाया गया.जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद ज़ख्मी बदमाश को हायर मेडिकल के लिए जौलीग्रांट हॉस्पिटल में रेफर किया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ध्वनि प्रदूषण पर एक्शन:मस्जिदों से उतरे लाउडस्पीकर..पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई...

दोनों बदमाशों के खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार दोनों बदमाश के रायवाला के शातिर अपराधी हैं. दोनों के विरुद्ध कई संगीन मुक़दमें दर्ज हैं..

यह भी पढ़ें 👉  पहल: शादी में शराब पिलाई तो समझो ,शामत है आई. पहाड़ के इस इस गाँव के लोगो ने लिया ये फैसला..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें