जमानत पर बाहर आते ही अगले दिन फिर ज़ुर्म कर पहुँचा जेल..

नशे की लत ने बनाया आदतन अपराधी..

देहरादून: नशे की लत भी एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसे पूरा करने की चाह में कई लोगों को आदतन अपराधी बन जाते हैं.फिर चाहे अंजाम कितना ही बुरा क्यों न हो..नशे की लत को पूरा करने के लिए बार-बार चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के चक्कर में एक दिन पहले जमानत पर बाहर आया युवक दूसरे दिन फिर से अपराध कारित कर जेल जा पहुँचा… जी हां ये मामला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से सामने आया है,जहाँ जमानत पर बाहर आने के अगले दिन ही अभियुक्त ने फिर से नशे की लत को पूरा करने के लिए वाइन शॉप का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.और फिर पुलिस की गिरफ्त में आते ही अगले दिन जेल जा पहुँचा..

यह भी पढ़ें 👉  नशीली दवाओं के दो तस्कर STF की गिरफ्त में,लाखों की अवैध दवाएं बरामद,गिरफ्तार तस्कर D-फार्मा का छात्र.

पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है.और पूर्व में भी चोरी/आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमों में जेल जा चुका है.अभियुक्त घटना से 01 दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था.और आते ही अपने नशे की लत को पूरा करने के लिये अभियुक्त ने अगले दिन रात्रि के समय वाइन शॉप शटर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अजांम दिया गया..

यह भी पढ़ें 👉  पर्दाफ़ाश:दून पुलिस और STF के जॉइंट ऑपरेशन से देहरादून में अवैध कैसिनो का पर्दाफाश.. मकान स्वामी सहित 12 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल 2024 को  वादी (शिकायतकर्ता) नागेंद्र दत्त पुत्र वासुदेव सेमवाल निवासी मोथरोवाला द्वारा तहरीर दी कि उनकी अंग्रेजी शराब की दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब की बोतल व कुछ नगदी चोरी कर ली गयी है.  तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर धारा- 305(2)/331(4) भा0न्या0सं0 में मुकदमा पंजीकृत किया गया.पुलिस जांच-पड़ताल में सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुलिये का पूर्व में जेल गये अभियुक्तों के डाटा से मिलान करने पर पूर्व में चोरी की घटना में जेल गये.और घटना से 01 दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आये अभियुक्त सरवन साहनी के उक्त घटना में संलिप्त होने की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई. ऐसे में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम द्वारा 16 अप्रैल 2025 को घटना में शामिल अभियुक्त सरवन साहनी को बाइपास फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त के पास से पुलिस टीम को घटना में चोरी की गयी  नगदी बरामद हुई.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: विकास नगर गोलीकांड में फरार 4 अभियुक्तों को दून पुलिस ने 24 घण्टें में किया गिरफ्तार..एक अन्य की तलाश….एसएसपी खुद संभाली थी धरपकड़ की कमान..गिरफ्तार हमलावर मेरठ-मुजफ्फरनगर के..

 गिरफ्तार अभियुक्त:-

 सरवन साहनी पुत्र राम खिलावन,निवासी ट्यूबवेल नंबर – 04, ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 35 वर्ष.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें