अद्भुत: देखिए यहाँ जम गए झरने, मनमोहक तस्वीरे. जमते झरने बने पर्यटको का आकर्षण.

उत्‍तरकाशी जिले के गंगा घाटी में ठंड का कहर अपने चरम पर है। बीते दिनों हुई बर्फबारी से यहां हर दिन तापमान गिरता जा रहा है। हाल ये है कि भीषण ठंड के कारण गंगनानी से लेकर गंगोत्री तक कई झरने और नाले जम चुके हैं। इस तरह के नजारे हर्षिल, धराली व झाला में आसानी से दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Good News:20 नई AC यूटीसी मिनी बसों का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ..उत्तराखंड के इन दो मुख्य पर्यटक स्थलों में इनका संचालन..
जम गया झरना

ये नजारे पर्यटकों के लिए रोमांचकारी बन रहे हैं। बीते 15 दिनों में शीतलहर का सितम बढ़ता जा रहा है। हालत ये है कि बिना बारिश और हिमपात के उत्तरकाशी में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच रहा है। भले ही दिन में चटक धूप से लोगों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर गंगनानी से लेकर गंगोत्री तक ठंड के चलते कई झरने जम चुके है ।जो कि पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल टावरों से लाखों के उपकरण ग़ायब कर विदेशों में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश,25 लाख के उपकरणों के साथ पश्चिमी यूपी के 04 सक्रिय अपराधी गिरफ्तार.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें